फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police attacked while trying to resolve a dispute between a brother and a sister, their uniforms were also torn.

Panchkula News: भाई-बहन का विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला, वर्दी भी फाड़ी

Sun, 26 Oct 2025 10:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sun, 26 Oct 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Police attacked while trying to resolve a dispute between a brother and a sister, their uniforms were also torn.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। भाई-बहन का विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला कर दिया गया। साथ ही मुलाजिम की वर्दी फाड़ दी गई। आरोपी ने पुलिस के सामने अपनी बहन को पीटा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने हेड कांस्टेबल जगतार सिंह पर हमला कर उनकी वर्दी फाड़ दी।
इस मामले में सिधवां बेट पुलिस ने गांव विरक निवासी आरोपी जसविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हीरा सिंह ने बताया कि केस की जांच चौकी भूंदड़ी के प्रभारी दलजीत सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन

गांव विरक निवासी गगनदीप कौर ने 112 नंबर पर पुलिस को शिकायत की कि उसका भाई जसविंदर सिंह घरेलू विवाद के चलते झगड़ा कर रहा है। उसने घर के सामान को आग लगा दी है। सूचना मिलते ही चौकी भूंदड़ी के प्रभारी दलजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक जसविंदर सिंह घर के अंदर आग लगा चुका था। पुलिस ने तुरंत आग बुझानी शुरू कर दी। साथ ही आरोपी को समझाने की कोशिश की। इस दौरान जसविंदर सिंह ने अपनी बहन को पुलिस के सामने ही पीटना शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने जब जसविंदर को रोकने की कोशिश की, तो उसने पुलिसकर्मी जगतार सिंह पर हमला कर उनकी वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी को काबू कर थाना सिधवां बेट में मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी दलजीत सिंह ने बताया कि जसविंदर सिंह को अदालत में पेश करके रिमांड की भी मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed