{"_id":"6563a7f208512ab0dd08e695","slug":"police-arrested-two-people-including-contractor-in-537-boxes-liquor-case-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-6852-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 537 पेटी शराब मामले में पुलिस ने ठेकेदार समेत दो को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 537 पेटी शराब मामले में पुलिस ने ठेकेदार समेत दो को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। 537 पेटी शराब के मामले में सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड में दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पहले आरोपी का नाम जगदीश है जो कि पंजाब के मोगा का रहने वाला है। पुलिस ने कोर्ट से इसका छह दिन का पुलिस रिमांड लिया है। दूसरे आरोपी का नाम राकेश ऊर्फ टिंकू है। उसका कोर्ट से तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया है, जो कि दिल्ली के बवाना का रहने वाला है।
सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच इंचार्ज गुरमेल सिंह ने बताया कि शराब सप्लाई करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है ताकि इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके। सीआईए इंचार्ज ने बताया कि इस मामले में इससे पहले चार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस द्वारा बरवाला के पास हाईवे पर नाकाबंदी कर ट्रक को रोककर उसकी चेकिंग की गई थी तो उसमें से 537 पेटी शराब बरामद हुआ और मौके से पुलिस ने कंटेनर के ड्राइवर को गिरफ्तार किया। इस मामले में चंडी मंदिर थाने में मामला दर्ज किया गया था।
आरोपी जगदीश का चंडीगढ़ में है शराब का ठेका
पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी का चंडीगढ़ में शराब का ठेका है। घटना के समय आरोपी का धनास में शराब का ठेका था। उस दौरान आरोपी ने चोरी-छिपे 537 पेटी शराब लोड करवाकर दिल्ली भेजने की तैयारी में था, लेकिन उसे पंचकूला में ही पकड़ लिया गया। इसके साथ अवैध तौर पर शराब की सप्लाई में शामिल गिरोह के सदस्यों के बारे में पता किया जा रहा है ताकि उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके। आईओ गुरमेज सिंह ने बताया कि आरोपी राकेश ऊर्फ टिंकू चंडीगढ़ से अवैध तौर पर सप्लाई किए जाने वाले शराब को दिल्ली लेता था। आगे वह उन दिल्ली, यूपी व बिहार में बेचता था। पुलिस उसके साथ इन राज्यों में अवैध तौर पर शराब सप्लाई करने का काम करने वाले आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने के लिए छापा मारी कर रही है।