फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police arrested three smugglers and recovered heroin, drug money and modern weapons

Panchkula News: तीन तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस ने हेरोइन, ड्रग मनी और आधुनिक हथियार किए बरामद

Thu, 04 Sep 2025 09:41 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 09:41 PM IST
विज्ञापन
Police arrested three smugglers and recovered heroin, drug money and modern weapons
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। जिला शहरी पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में हेरोइन पिस्तौल और ड्रग मनी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों हरप्रीत सिंह (23), गुरपाल सिंह (21) और रणजोध सिंह (33) से पुलिस ने 2.02 किलोग्राम हेरोइन, चार पिस्तौलें (एक ग्लॉक और तीन .30 बोर) और 3.5 लाख रुपये की हवाला राशि बरामद की है। पुलिस ने उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त की है।



पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह गिरोह पाकिस्तान से हेरोइन और हथियारों की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा था और पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हरप्रीत सिंह और गुरपाल सिंह पहले मलयेशिया गए थे, उसी दौरान इनका संपर्क पाकिस्तान के तस्करों से हुआ।
विज्ञापन




पुलिस टीम ने आरोपी हरप्रीत और गुरपाल को पहले 220 ग्राम हेरोइन और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया था। हरप्रीत और गुरपाल के खुलासे के बाद, पुलिस टीमों ने चिह्नित जगह से 1.8 किलोग्राम और हेरोइन के साथ दो .30 बोर की पिस्तौलें बरामद की हैं। इन्हीं से जांच से पता चला है कि आरोपी हरप्रीत 2023 में मलयेशिया गया था और 7 महीने बाद लौटा। गुरपाल 2022 में गया था और 2023 में लौटा। मलयेशिया में वे एक-दूसरे को नहीं जानते थे लेकिन उनके संपर्क में एक आम पाकिस्तानी तस्कर था। उसी के निर्देश पर उन्हें यह खेप मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




गुरपाल सिंह के खुलासे के बाद, जांच के दौरान एक और आरोपी रणजोध को नामजद किया गया और उसे दो पिस्तौलों और 3.5 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया गया। यह ड्रग मनी तस्करी से थी, जिसे हवाला के जरिये पाकिस्तान भेजा जाना था। इस संबंध में पुलिस स्टेशन गेट हकीमा अमृतसर में एनडीपीएस तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed