{"_id":"66a4329c8971cc85f00732c4","slug":"police-arrested-the-accused-of-cheating-rs-910-lakh-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-114251-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पुलिस ने 9.10 लाख ठगने के आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पुलिस ने 9.10 लाख ठगने के आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-12 साइबर थाना पुलिस ने सेक्टर-25 निवासी व्यक्ति को विदेशी रिश्तेदार बनकर 9.10 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रिषभ राजस्थान निवासी के रूप में हुई है। सेक्टर-25 निवासी राम कंवर दलाल ने दी शिकायत में बताया कि 1 अप्रैल को उनके व्हाट्सएप नंबर पर कॉल आई और कॉल करने वाले ने कहा कि मैं आपका भतीजा रॉकी मेलबोर्न आस्ट्रेलिया से बोल रहा है।
उसने कहा कि वह उनके बैंक खाते में 9.10 लाख रुपये भेज रहा है। ये पैसे उसके दोस्त को दे देना, क्योंकि माता ज्यादा बीमार है। आरोपी ने रिश्तेदार बनकर उनसे 9.10 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने इस मामले में पहले आरोपी बोबी राजस्थान निवासी को गिरफ्तार किया था। आरोपी को अदालत में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था। रिमांड के दौरान दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।