{"_id":"67881174c2f589ce7303c71f","slug":"police-arrested-the-accused-in-murder-case-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-14244-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हत्या के मामले में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हत्या के मामले में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thu, 16 Jan 2025 01:20 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला के माजरी चौक पर तलवारों से काटकर रिंकू की हत्या के मामले में आरोपी सूरज को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को अंबाला जेल भेज दिया है। आरोपी सूरज तीन साल से इस मामले में फरार था। वर्ष 2021 में सेक्टर - 1 माजरी चौक पर एक रिंकू नाम के व्यक्ति की तलवारों से हत्या कर दी गई थी। इसी जगह पर आरोपी को वीरवार को काबू किया गया। वह करीब 3 साल से विभिन्न स्थानों छुपता फिर रहा था। आखिरकार पुलिस ने उसे धर दबोचा। इस मामले में अभी तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है लेकिन इस आरोपी की 3 साल बाद गिरफ्तारी अहम मानी जा रही है। इस मामले में सेक्टर-7 थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। एक के बाद एक साथ लोगों की गिरफ्तारी हुई। अब वारदात को अंजाम देने वाले आठवें आरोपी को पकड़ा है। जांच अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी सूरज को जिला अदालत में पेश कर अंबाला न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।