फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police arrested one accused with ice drug, another absconded

Panchkula News: आइस ड्रग के साथ एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दूसरा फरार

Tue, 08 Jul 2025 12:53 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Tue, 08 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Police arrested one accused with ice drug, another absconded
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। जिला देहाती पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उससे आइस ड्रग बरामद की है। आरोपी की पहचान अमृतसर के निवासी रविंदर सिंह के नाम से हुई है। आरोपी से पुलिस ने एक किलो आइस ड्रग बरामद की है। आरोपी का एक साथी मौके से भाग निकला।

एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पाकिस्तान में बैठे तस्करों की ओर से नशे की खेप सीमा के इस पार भेजी गई है। इसी सूचना के आधार पर आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जानकारी मिली कि उक्त आरोपी नशे की खेप डिलीवर करने के लिए जा रहे है। जिसके बाद ट्रैप लगाया और नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान दो आरोपी बाइक पर सवार होकर रहे थे। रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने बाइक भगा ली। पुलिस टीम ने पीछा करके आरोपियों को घेर लिया और रविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसका एक साथी मौके से भाग निकला। मौके पर ही आरोपी से आइस ड्रग और एक पिस्तौल बरामद किया गया। फिलहाल आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है और पूछताछ की जा रही है। जिससे रिकवरी की जा सके और साथ ही अन्य साथियों को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed