फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police and students unite for a drug-free society

Panchkula News: नशा-मुक्त समाज के लिए पुलिस और छात्र एकजुट

Mon, 08 Dec 2025 11:13 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Police and students unite for a drug-free society
पंचकूला। नशा और हिंसा मुक्त मेरा गांव, मेरी शान अभियान के तहत पंचकूला पुलिस ने सोमवार को सेक्टर-6 स्थित हंसराज पब्लिक स्कूल में नशा-मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, स्कूल प्रशासन, शिक्षकों और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, गलत संगति से बचने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद पुलिस टीम और छात्रों ने स्कूल परिसर से आसपास के क्षेत्रों तक जागरूकता पैदल मार्च निकाला। इस मार्च में छात्रों ने पोस्टर और नशा-विरोधी स्लोगनों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे सब-इंस्पेक्टर सतीश ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज में अपराध और हिंसा की जड़ है और इसे रोकने में युवाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। युवा पीढ़ी ही नशामुक्त समाज की सबसे बड़ी ताकत बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed