{"_id":"5f7cc68a8ebc3e9c02167829","slug":"police-administration-slack-in-stopping-mining-mafia-agile-pkl-office-news-pkl3901459106","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन रोकने में पुलिस-प्रशासन सुस्त, माफिया चुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन रोकने में पुलिस-प्रशासन सुस्त, माफिया चुस्त
विज्ञापन
पंचकूला। खनन माफिया के सामने पुलिस और प्रशासन बौना साबित हो रहा है। प्रशासन दावे तो बहुत करता है, लेकिन परिणाम सामने कुछ नहीं आता। खनन विभाग और पुलिस अधिकारियों के उदासीन रवैये के चलते माफिया रायपुररानी में क्रशर जोन के पीछे स्थित पर्ल कंपनी की जमीन पर एक साल से खनन को अंजाम दे रहा है। लेकिन, आज तक न तो खनन विभाग के अधिकारियों ने किसी के खिलाफ शिकायत दी और न ही संबंधित थाना प्रभारी ने एक भी केस दर्ज किया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी की जमीन पर खनन का काम किसकी मिलीभगत से चल रहा है।
रायपुररानी में क्रशर जोन के पीछे पर्ल कंपनी की जमीन पर माफिया ने सोमवार पूरी रात खुदाई की। स्थानीय लोगों ने बताया कि माफिया ने ग्रेवर को उठाने के लिए 10 ट्रैक्टर और ट्राली लगा रखी थीं, जबकि खुदाई के लिए एक जेसीबी मशीन लगी थी। रातभर में माफिया ने कंपनी की जमीन से करीब 40 हजार फुट ग्रेवर निकाल कर इधर-उधर किया। ऐसा नहीं है कि खनन विभाग और पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना नहीं थी, लेकिन वह सब कुछ जानकर भी अनजान बने हैं।
खनन माफिया को नेता का आशीर्वाद
रायपुररानी में अवैध खनन को अंजाम देने वाले माफिया को किसी नेता का आशीर्वाद प्राप्त है। यही कारण है कि पुलिस माफिया और उसके कारिंदे पर हाथ डालने से हिचकिचाती है। यदि ऐसा नहीं होता तो अब तक रायपुररानी थाना पुलिस खनन मामले में कई लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी होती। स्थानीय लोगों ने बताया कि पर्ल कंपनी की जमीन पर खुदाई करने का खेल सारी रात चला, जिसके चलते उन्हें कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
खनन कर फैक्टरी पहुंचाया ग्रेवर
माफिया ने सारी रात खुदाई करके ग्रेवर को ट्रैक्टर और ट्रालियों के जरिए बिना किसी पर्ची और बिल के सीधे टाइल्स फैक्ट्रियों में पहुंचा दिया। इसके बाद जिस स्थान पर खनन किया गया वहां गड्ढों में पानी भर दिया, ताकि किसी अधिकारी को पता न चल सके कि खुदाई कितनी गहराई तक की गई है। लेकिन, अमर उजाला की टीम जब सुबह मौके पर पहुंची तो उसे खुदाई से संबंधित कई साक्ष्य मिले। पर्ल कंपनी की जमीन के अलावा माणकटबरा, रुड़की खेड़ी, बड़ौना, टंडारू में भी खनन का कार्य जारी है और यहां से ग्रेवर टाइल्स फैक्ट्रियों में पहुंच रहा है।
पिछले दो दिन से अवैध शराब फैक्ट्री के मामले में व्यस्त था। सुबह ही टीम के साथ पर्ल कंपनी की जमीन का दौरा करूंगा। यदि खनन से संबंधी साक्ष्य मिले तो जानकारी हासिल कर माफिया और उसके कारिंदों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। - रामपाल, थाना प्रभारी रायपुररानी।