फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   PM withdraws agricultural law: Abhay Chautala

कृषि कानून वापस लें पीएम : अभय चौटाला

Sat, 30 Jan 2021 01:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
PM withdraws agricultural law: Abhay Chautala
कालका। कृषि कानूनों के चलते देश का किसान परेशान हो गया है। अब भी समय है पीएम इन्हें वापस ले लें और किसान के लिए अच्छे कानून बनाकर उनको ताकतवर बनाएं। उक्त शब्द इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय सिंह चौटाला ने कहे।
विज्ञापन

वह प्राचीन श्री काली माता मंदिर में शीश नवाने पहुंचे थे। मंदिर में माथा टेकने के बाद वह साथ ही बने ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में भी नतमस्तक हुए। इस दौरान उनके साथ उनके दोनों पुत्र करण व अर्जुन चौटाला सहित इनेलो जिलाध्यक्ष सतिन्द्र टोनी, मास्टर चरण सिंह, आरएस यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

हुड्डा बीजेपी के एजेंट
चौटाला ने अपने इस्तीफे के ऊपर उठे सवाल को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हुड्डा तो बीजेपी के एजेंट हैं, यह बात मैं नहीं कांग्रेस के लोग कहते हैं। जो स्वयं एजेंट के रूप में काम करते हैं वह मुझे इस्तीफा देने से मना करते हैं। यह फैसला मैने करना है न की हुड्डा ने। बाकि हुड्डा का फैसला जनता करेगी। उल्लेखनीय है कि अभय चौटाला ने नए कृषि कानूनों को लेकर हरियाणा विधानसभा की सदस्यता से बुधवार को इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed