फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   PM launches 'Special Crash Course' program for Kovid-19 Warriors

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 वॉरियर्स के लिए ‘विशेष क्रैश-कोर्स’कार्यक्रम किया लॉन्च

Sat, 19 Jun 2021 01:46 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
PM launches 'Special Crash Course' program for Kovid-19 Warriors
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 26 राज्यों के 111 ट्रेनिंग सेंटरों से कोविड-19 हेल्थकेयर फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए ‘विशेष क्रैश-कोर्स’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस प्रोग्राम के तहत देशभर के एक लाख युवाओं को कोरोना वॉरियर्स के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत 111 ट्रेनिंग सेंटरों में से हरियाणा में कैथल, रोहतक और यमुनानगर में तीन केंद्रों पर इस क्रैश-कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 2871 उम्मीदवारों की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन

हरियाणा में आरंभ में शुरू तीन प्रशिक्षण केंद्र नामत: प्रधानमंत्री कौशल केंद्र (पीएमकेके) सेंटम स्किल्स कैथल, पीएमकेके ओरियन रोहतक और शिव एजुकेशन सोसायटी, यमुनानगर को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जनरल ड्यूटी असिस्टेंट जॉब रोल में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा, हरियाणा कौशल विकास मिशन ने 2542 उम्मीदवारों, जिन्हें लॉन्च किए गए क्रैश-कोर्स में चयनित 6 जॉब-रोल में पहले से ही प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है, की सूची जिला उपायुक्तों और स्वास्थ्य विभाग के साथ सांझा की गई है ताकि इन उम्मीदवारों की सेवाओं का उपयोग किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 3.0 (सीएससीएम) के तहत एक लाख युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करना है। इसके लिए 273 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन भी किया गया है। वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए कुशल स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को तैयार करने हेतु यह केंद्र 6 चिन्हित जॉब रोल (एमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन-बेसिक- जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (जीडीए), जनरल ड्यूटी असिस्टेंट-एडवांसड (क्रिटिकल केयर), होम हेल्थ ऐड, मेडिकल उपकरण टेक्नॉलिजी असिस्टेंट, फ्लेबोटोमिस्ट) में कौशल प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। यह 21-दिवसीय प्रशिक्षण मॉड्यूल होगा, जिसके बाद ऑन जॉब ट्रेनिंग होगी जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों व अन्य अस्पतालों में दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed