फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Plot not found even after depositing Rs 28 lakh, anger in society

Panchkula News: 28 लाख रुपये जमा करवाने के बाद भी नहीं मिला प्लॉट, समाज में आक्रोश

Mon, 10 Jun 2024 04:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Plot not found even after depositing Rs 28 lakh, anger in society
पंचकूला। करीब 28 लाख रुपये जमा करने और तीन बार इंटरव्यू लेने के बाद भी शिरडी सांई सेवा समाज पंचकूला को एचएसवीपी द्वारा प्लॉट उपलब्ध नहीं कराने पर समाज में आक्रोश है। लोगों ने सरकार से समय रहते प्लाॅट आवंटित करने की मांग की है। शिरडी सांई सेवा समाज पंचकूला के प्रबंधक अनिल थापर ने बताया कि समाज को वर्ष 2018 में कहा गया था कि मंदिर के लिए प्लाॅट दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन कर दें। समाज की तरफ से प्लाॅट के लिए 7,11,060 रुपये हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में जमा करवा दिए गए। उसके बाद इंटरव्यू भी हुआ। शॉर्टलिस्ट करने के बाद कहा गया कि अलॉटमेंट लेटर जल्द जारी कर दिया जाएगा। काफी समय निकालने के बाद भी प्लाॅट नहीं मिला है। इसके बाद 11 फरवरी 2021 को विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय के माध्यम से सूचित किया गया कि एक अन्य प्लाॅट 2225.70 गज का भैंसा टिब्बा में है, उसकी राशि करीब 2.13 करोड़ है, वह शिरडी साईं सेवा समाज को दिया जाएगा। उसके लिए 21.42 लाख रुपये दोबारा जमा करवा दिए। इसके तुरंत बाद फिर इंटरव्यू हुआ, लेकिन प्लाॅट नहीं मिला। वर्ष 2018 से लगभग 28 लाख रुपये प्राधिकरण के पास जमा है। लोगों द्वारा धार्मिक कार्य के लिए दी गई राशि अब तक दोगुनी हो जाती। अनिल थापर, ताराचंद गर्ग, अमृत लाल मेहता, अशोक ढींगरा, अनिल बंसल के अनुसार समाज के प्रतिनिधियों ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष से बात की, तो कहा गया कि समाज को यह प्लाॅट अलाट किया जाएगा, लेकिन बाद में पता लगा कि यह प्लाट काफी बड़ा है। मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया है कि इसके दो हिस्से करके दो संस्थाओं को दिया जाए। इस पर भी शिरडी साईं समाज राजी था। समाज के प्रतिनिधियों ने हरियाणा के राज्यपाल से भी मुलाकात की गई, तो उन्होंने वर्ष 2018 में प्लाॅट को दोबारा से रिव्यू करने के लिए कहा। इसके बाद तीसरी बार समाज के प्रतिनिधि अनिल थापर को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। इंटरव्यू के दौरान अनिल थापर से कहा गया कि यह प्लाॅट पहले ही आपकी संस्था को अलॉट हो चुका है। थापर को महापौर द्वारा भी प्लॉट मिलने के लिए बधाई तक दे दी गई, जबकि वास्तविक तौर पर प्लाॅट मिला ही नहीं। अनिल थापर का कहना है कि उन्हें प्लाॅट की अलाटमेंट नहीं हुई है। अनिल थापर ने सरकार से मांग की है कि समय रहते लोगों की नाराजगी को दूर कर समाज को प्लाॅट आवंटित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed