फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Please learn from the experiences of senior citizens: Deputy Commissioner

सीनियर सिटीजन के अनुभवों से लें सीख: उपायुक्त

Wed, 02 Oct 2013 02:01 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 02 Oct 2013 02:01 AM IST
विज्ञापन
Please learn from the experiences of senior citizens: Deputy Commissioner
 सीनियर सिटीजन बरगद के पेड़ की तरह है जो जीवन भर छाया देते हैं। उनके अनुभवों, मार्गदर्शन, उनके विचारों के साथ देश एवं प्रदेश की प्रगति को एक दिशा मिलती है।
विज्ञापन


 पंचकूला के उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के मौके पर सीनियर सिटीजन क्लब सेक्टर-25 में आयोजित मेडिकल चैकअप कैंप में यह कहा।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों का लाभ लेना चाहिए। कुछ लोग बुजुर्गाें को उचित मान-सम्मान नहीं दे रहे हैं, लेकिन देश की संस्कृति का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से वृद्ध व्यक्तियों के लिए एक शिकायत निवारण सेल का गठन किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों को मान-सम्मान देने के लिए पहचान पत्र जारी किए गए हैं।



उन्होंने बताया कि पहली अक्तूबर 2008  से वरिष्ठ नागरिकों के लिए राज्य पुरस्कार योजना के तहत एक-एक लाख रुपये के पांच पुरस्कार दिए जा रहे हैं।

वर्ष 2009 से वृद्धावस्था सम्मान भत्ता 300 रुपये से बढ़ा कर 500 रुपये प्रति माह किया गया है। जिसमें प्रतिवर्ष 50 रुपये की बढ़ोतरी का प्रावधान है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. विशाल सैनी ने बताया कि सीनियर सिटीजन क्लब के लगभग 145 सदस्य हैं, जिन्हें समाज कल्याण विभाग सहयोग देता है।

इस अवसर पर मैक्स अस्पताल के डॉ. सुमित महाजन व डॉ. सचदेवा की टीम ने 75 वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य का चेकअप किया गया और दवाएं भी वितरित की गई।

इस अवसर पर सीनियर सिटीजन क्लब के प्रधान सुभाष कपूर ने कहा कि समाज में सीनियर सिटीजंस की भूमिका अहम है। उनसे काफी कुछ सीखने का मौका मिलता है।

इस मौके पर पंजाब यूनिवर्सिटी के पूर्व डिप्टी रजिस्ट्रार बृज गुप्ता ने बदलों अपनी चाल नया युग आने वाला है... भजन सुना कर सभी वरिष्ठ नागरिकों का दिल जीत लिया।

उपायुक्त ने इस मौके पर सीनियर सिटीजन क्लब के प्रांगण में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed