फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pleasant weather in Panchkula due to heavy rains, relief from summer

पंचकूला में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत

Fri, 07 May 2021 01:49 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Pleasant weather in Panchkula due to heavy rains, relief from summer
पंचकूला। गर्मी से बेहाल लोगों को झमाझम बारिश से राहत मिली। मौसम ठंडा होने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन तेज हवा चलने के कारण शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वीरवार शाम करीब साढ़े छह बजे तेज हवा चली, जिसके चलते बिजली गुल हो गई। सात बजे तक काले बादलों ने शहर को घेर लिया। इसके बाद बारिश की हल्की फुहारों ने राहत का एहसास करवाया। साढ़े सात बजे से लेकर रात नौ बजे तक हुई बारिश से कई सेक्टरों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और फेज-2 को लोगों को हुई। यहां सड़क पर पानी जमा रहा। स्थानीय लोगों ने मेयर कुलभूषण गोयल और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता से इस समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

रोड गली है नहीं, पानी कैसे निकलेगा
पंचकूला के औद्योगिक क्षेत्र में रोड गली की समस्या की वजह से बारिश का पानी निकल नहीं रहा है। इसके चलते औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 की करीब 25 से ज्यादा फैक्टरियां प्रभावित हो रही हैं। तेज बारिश पर यहां पानी कई दिनों तक जमा रहता है। शहर के कई सेक्टरों में बारिश और तेज हवा चलने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि तेज हवा से तार और पोल गिरने से किसी व्यक्ति को नुकसान न पहुंचे। इसके मद्देनजर बिजली आपूर्ति रोकी गई थी। तेज हवा के चलते औद्योगिक क्षेत्र फेज-1, फेज-2, सेक्टर-19, सेक्टर-20, सेक्टर-14, सेक्टर-15, राजीव कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, बुढ़नपुुर, मद्रासी कॉलोनी और घग्गर पार के कई सेक्टरों में बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed