फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Players will now be able to apply for award money online

Panchkula News: खिलाड़ी अब ऑनलाइन कर सकेंगे अवॉर्ड राशि के लिए आवेदन

Sun, 15 Dec 2024 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Players will now be able to apply for award money online
पंचकूला। खिलाड़ी पहले अवार्ड राशि लेने के लिए खेल विभाग के दफ्तरों के चक्कर काटते थे। इससे पहले खेल विभाग की ओर से अवार्ड के लिए आवेदन किया जाता था। कई खिलाड़ी जानकारी ना होने के कारण अवॉर्ड राशि लेने से वंचित रह जाते थे। खिलाड़ी अब कैश अवॉर्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए खिलाड़ियों को अवार्ड लेने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होगा। कोई भी पदक विजेता खिलाड़ी सर्टिफिकेट आने के बाद इस अवार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इससे खिलाड़ियों का समय भी बचेगा और उन्हें अवॉर्ड राशि लेने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन

खेल विभाग की ओर से आयोजित सम्मान समारोह या किसी अन्य मंच पर खिलाड़ियों को अवार्ड राशि सम्मान सहित दी जाएगी। अगर कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक लाता है तो उसे तीन लाख रुपये अवॉर्ड राशि दी जाती है। रजत पदक लाने पर दो लाख रुपये और कांस्य पदक लाने पर तीन लाख रुपये की राशि दी जाती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने वाले खिलाड़ियों का कैश अवार्ड का स्तर अलग है। इस स्तर पर पदक लाने वाले खिलाड़ियों को छह करोड़ रुपये तक की इनाम राशि दी जाती है। इसके अलावा एशियाई गेम्स और ओलंपिक खेलों में कोई खिलाड़ी पदक लाता है तो उसकी सीधी एंट्री मुख्यालय की ओर से होगी। पदक लाने के बाद खिलाड़ियों की सूची मुख्यालय तैयार करेगा। इसके बाद उन्हें सम्मान समारोह में अवॉर्ड राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी नीलकमल ने बताया कि ऑनलाइन सुविधा होने से खिलाड़ियों को अवार्ड राशि लेने में आसानी होगी।
विज्ञापन


इस तरह किया जाएगा आवेदन
पदक विजेता खिलाड़ियों को अवॉर्ड लेने के लिए haryanakhelcashaward.in पर आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए कोई अंतिम तिथि और समय सीमा निर्धारित नहीं है। खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने के बाद टूर्नामेंट समाप्त होते ही अवार्ड राशि लेने आवेदन कर सकता है। जिला स्तर पर सत्यापन और मुख्यालय की जांच के बाद खिलाड़ी का कैश अवॉर्ड सीधे उनके खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed