{"_id":"6aece363aa738a6a680d4b0b","slug":"players-from-pinjore-mauli-bataur-and-barwala-dominate-the-district-level-sports-competition-for-pm-shri-schools-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-24890-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पीएम श्री स्कूलों की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पिंजौर, मौली, बटौर और बरवाला के खिलाड़ियों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पीएम श्री स्कूलों की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पिंजौर, मौली, बटौर और बरवाला के खिलाड़ियों का दबदबा
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-3 के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में बुधवार को आयोजित पीएम श्री स्कूलों की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पिंजौर, मौली, बटौर और बरवाला के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। मैदान पर नन्हें धावकों ने अपनी रफ्तार का दम दिखाया। 100, 200 और 400 मीटर दौड़ के साथ चार गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अलग-अलग आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला परियोजना समन्वयक जोगिंदर लाठर और जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षकों ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।
दौड़ में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी
100 मीटर दौड़
छह से आठ वर्ष के बालक वर्ग में मौली के कर्मपाल प्रथम, बटौर के भवानी द्वितीय रहे। नौ से 12 वर्ष के बालक वर्ग में पिंजौर के रहित ने पहला, बटौर के धीमान अरुण ने दूसरा और मौली के अमित राणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में छह से आठ वर्ष आयु वर्ग में बरवाला की खुशी प्रथम, पिंजौर की खुशप्रीत द्वितीय और मौली की भूमिका तृतीय रहीं। नौ से 12 वर्ष वर्ग में मौली की कीर्ति प्रथम और बरवाला की माही द्वितीय रहीं।
विज्ञापन
200 मीटर दौड़
छह से आठ वर्ष के बालक वर्ग में बटौर के जतिन प्रथम, पिंजौर के शमीम द्वितीय और मौली के अमन तृतीय रहे। नौ से 12 वर्ष वर्ग में समलेहरी के गौरव ने पहला, पिंजौर के अंकित ने दूसरा और मौली के कुलदीप कुशवाहा ने तीसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग में छह से आठ वर्ष में बरवाला की संगीता प्रथम, मौली की ज्योति द्वितीय और पिंजौर की काजल तृतीय रहीं। नौ से 12 वर्ष वर्ग में मौली की प्रांशी प्रथम, पिंजौर की अवनी द्वितीय और बरवाला की प्रीति तृतीय रहीं।
400 मीटर दौड़
छह से आठ वर्ष के बालक वर्ग में मौली के हरमन प्रथम और बटौर के आर्यन द्वितीय रहे। नौ से 12 वर्ष वर्ग में बटौर के केशव ने पहला, पिंजौर के हरवंश ने दूसरा और मौली के शौर्य प्रताप ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में छह से आठ वर्ष में बरवाला की अंजलि प्रथम और पिंजौर की सुहानी द्वितीय रहीं। नौ से 12 वर्ष वर्ग में बटौर की हीना परवीन प्रथम रहीं।
रिले दौड़ में भी दिखाया दम
चार गुणा 100 मीटर रिले दौड़ के छह से आठ वर्ष बालक वर्ग में मौली प्रथम और बटौर द्वितीय रहा। नौ से 12 वर्ष बालक वर्ग में मौली ने पहला, बटौर ने दूसरा और समलेहरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में छह से आठ वर्ष में बटौर प्रथम, पिंजौर द्वितीय और मौली तृतीय रहा। नौ से 12 वर्ष वर्ग में पिंजौर प्रथम और बरवाला द्वितीय रहा।
लंबी और ऊंची कूद में भी जीते पदक
लंबी कूद में छह से आठ वर्ष बालक वर्ग में पिंजौर के अमन, नौ से 12 वर्ष वर्ग में समलेहरी के प्रिंस, छह से आठ वर्ष बालिका वर्ग में बरवाला की आकांक्षा और नौ से 12 वर्ष वर्ग में मौली की प्रांशी प्रथम रहीं। ऊंची कूद में छह से आठ वर्ष बालक वर्ग में पिंजौर के सूरज कुमार, नौ से 12 वर्ष में मौली के सर्वेल्डर, छह से आठ वर्ष बालिका वर्ग में बटौर की एंजेल और नौ से 12 वर्ष में मौली की कीर्ति ने पहला स्थान हासिल किया। गोला फेंक और चक्का फेंक स्पर्धाओं में भी पिंजौर, मौली और बटौर के खिलाड़ियों ने अपने-अपने आयु वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर पदक जीते।