फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Play Way School in name only...lack of play ground and toys in the school

Panchkula News: नाम के लिए प्ले वे स्कूल...स्कूल में प्ले ग्राउंड और खिलौनों का अभाव

Tue, 04 Nov 2025 02:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Play Way School in name only...lack of play ground and toys in the school
पिंजौर। नियमों को ताक पर रखकर शहर में प्रतिदिन नए निजी प्ले वे स्कूल खुलते जा रहे हैं। नियमों को ताक पर रख कर चल रहे इन स्कूलों में नन्हे-मुन्ने बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि नियमों को दरकिनार कर चल रहे प्ले वे स्कूलों पर प्रशासन कार्रवाई करते हुए इन्हें बंद करवाए या फिर उन्हें नियम पूरे करने के लिए कहे। शहर में ज्यादा प्ले वे स्कूल ऐसे हैं जिनमें न तो प्ले ग्राउंड है और न ही बच्चों के लिए खिलौने आदि मौजूद हैं। बता दें कि कई प्ले वे स्कूल तो एक ही कमरे में चल रहे हैं। कई प्ले वे स्कूल तो शोरूम में भी चल रहे हैं। प्रशासन ने कुछ महीने पहले दिशा-निर्देश जारी कर कहा था कि नियमों की अवहेलना कर बिना पंजीकरण चल रहे निजी प्ले वे स्कूलों को बंद किया जाएगा लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। बता दें कि प्राइवेट प्ले वे स्कूलों को एनसीपीसीआर की हिदायतों के अनुसार चलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed