फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Platelets do not get BPL patients

बीपीएल मरीजों को नहीं मिलतीं प्लेटलेट्स

Wed, 09 Oct 2013 02:19 AM IST
दीपक शाही, पंचकूला
दीपक शाही, पंचकूला Updated Wed, 09 Oct 2013 02:19 AM IST
विज्ञापन
Platelets do not get BPL patients
जिले के बीपीएल धारकों को स्वास्थ्य विभाग प्लेटलेट्स मुहैया कराने का बड़े-बड़े दावे तो करता है। लेकिन, असल में स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड कुछ और ही बयां कर रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग पिछले साल से अब तक बीपीएल मरीजों को प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने के नाम पर कुछ नहीं किया। पंचकूला सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारियों ने अमर उजाला से बताया कि बीपीएल धारकों को प्लेटलेट्स की सुविधाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन


लेकिन जब इसका रिकार्ड मांगा गया तो वह मामले को एक-दूसरे पर टालने लगे। विभागीय सूत्रों के अनुसार, जब से राज्य सरकार और स्वास्थ्य महानिदेशक ने इस संबंध में घोषणा की है, तब से अबतक किसी भी बीपीएल धारक को स्वास्थ्य विभाग ने प्लेटलेट्स मुहैया नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल यह है कि अस्पताल में आने वाले बीपीएल मरीजों को ये तक नहीं पता है कि प्लेटलेट्स का खर्चा स्वास्थ्य विभाग वहन करता है।

क्या हैं नियम
जब बीपीएल मरीज को प्लेटलेट्स की आवश्यकता पड़ती हैं। उसे जिला स्वास्थ्य कल्याण समिति की ओर से प्लेटलेट्स मुहैया कराई जाती हैं। इसी फंड से पैसा पास होता है। इसके लिए विभाग शहर के प्राइवेट अस्पतालों या गवर्नमेंट हास्पिटल चंडीगढ़ पीजीआई, जीएमसीएच, टाइअप करता है।
 
स्वास्थ्य विभाग का आकड़ा
वर्ष 2012 से अबतक करीब 30 बीपीएल के मरीज पहुंचे, लेकिन एक भी मरीज को सुविधा नहीं मिली। इस साल 2013 में चार से पांच बीपीएल मरीज राजीव कालोनी, इद्राकालोनी, पिंजौर से पहुंच चुके हैं। उन्हें भी सुविधा के नाम पर रेफर कर दिया गया।


बीपीएल धारकाें को हर तरह की स्वास्थ्य से संबंधित सुविधाएं दी जाती है। कितने बीपीएल मरीजों को सुविधा मिली इसकी रिपोर्ट के लिए अस्पताल प्रबंधन से संपर्क करें।
 वीके बंसल, सिविल सर्जन पंचकूला

बीपीएल धारकों को प्लेटलेट्स मुहैया कराई जाती हैं। रिकार्ड उपलब्ध कराना मुश्किल होगा।
उषा गुप्ता, पीएमओ जनरल अस्पताल पंचकूला


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed