फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   plastic free chandigarh

सिर्फ अभियान नहीं संकल्प, चंडीगढ़ में प्लास्टिक की एंट्री ही कर देंगे बैन: एडवाइजर मनोज परिदा

Thu, 12 Sep 2019 03:21 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 12 Sep 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
plastic free chandigarh
प्लास्टिक मुक्त चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ सेक्टर 17 में ‘प्लास्टिक फ्री चंडीगढ़’ अभियान का उद्घाटन करने पहुंचे एडवाइजर मनोज परिदा ने एक महिला के सवाल पर कहा कि यह सिर्फ अभियान नहीं है, बल्कि एक संकल्प है। इस संकल्प के तहत हम चंडीगढ़ में प्लास्टिक आने पर बैन लगा देंगे। जब संकल्प पूरा करने की इच्छाशक्ति शहर के लोगों में होगी तो अपने आप ही ‘प्लास्टिक फ्री चंडीगढ़’ बन जाएगा। इस मौके पर सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ ही एडवाजर ने वहां मौजूद सभी लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन करने बाद एडवाइजर जैसे ही लोगों से बात कर रहे थे तभी मोनिता भारद्वाज नाम की एक महिला आईं और बोलीं ‘ऐसे कार्यक्रमों से कुछ नहीं होगा, दुकानदारों को मना करना चाहिए’ इस पर एडवाइजर ने कहा कि हम चंडीगढ़ में प्लास्टिक को आने ही नहीं देंगे। एडवाइजर ने कहा कि प्लास्टिक को हर हाल में छोड़ना होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा हमारे पास अब कोई रास्ता नहीं है। अगर देश को स्वच्छ बनाना है तो प्लास्टिक को पूरी तरह से त्यागना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को प्लास्टिक मुक्त करने का प्रण लिया है। उनका प्रण पूरा करने में हम सभी देशवासियों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। हमें प्लास्टिक को छोड़कर इसके विकल्प का इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मेयर राजेश कालिया, एमसी कमिश्नर केके यादव, स्पेशल कमिश्नर संजय कुमार झा, स्मार्ट सिटी के जीएम एनपी शर्मा, एमओएच डॉ. एपी सिंह सहित कई पार्षद मौजूद थे। वहीं शहर के विभिन्न स्कूल व कॉलेज के छात्र छात्राएं, एनएसएस वालंटियर्स, सफाई कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

 

विज्ञान ने जीवन आसान किया, लेकिन प्लास्टिक जैसा अभिशाप भी दिया

एडवाइजर ने कहा कि विज्ञान ने हम सभी के जीवन को काफी आसान बना दिया है लेकिन कुछ चीजों की वजह से फायदे से ज्यादा नुकसान ही हुआ है। प्लास्टिक उनमें से एक है। इससे जितना ज्यादा फायदा हमें होता है उससे ज्यादा नुकसान भी हम लोगों को है। पर्यावरण को होने वाले नुकसान भी इसी प्लास्टिक की देन हैं। जो वस्तु मानव और प्रकृति दोनों को नुकसान पहुंचाए उसे त्याग देना चाहिए।

सेल्फी व सिग्नेचर अभियान की शुरुआत भी की
कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम ने सेल्फी और सिग्नेचर अभियान भी चलाया। सेल्फी स्टैंड में लोगों ने सेल्फी लेकर सोशल साइड्स पर वायरल किया तो सिग्नेचर करके प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प लिया। युवाओं से लेकर बड़े लोगों की भीड़ चंडीगढ़ को प्लास्टिक मुक्त बनाने का उत्साह बयां कर रही थी।

महीने भर चलेगा कार्यक्रम, दो अक्तूबर को होगा सम्मान
नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने बताया कि 11 सितंबर से देशभर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान शुरू हो गया है। इसलिए नगर निगम चंडीगढ़ ने ‘प्लास्टिक फ्री चंडीगढ़’ अभियान शुरू किया है। इसमें कपड़े के थैले में सामान लेते हुए सेल्फी प्रतियोगिता सहित फोटोग्राफी, स्लोगन प्रतियोगिता भी शामिल है। इन प्रतियोगिताओं में लोगों की सहभागिता के लिए नगर निगम ट्विटर हैंडल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल व अलग से व्हाट्सएप नंबर जारी करेगा। जिस पर लोग अपने वीडियो, फोटो व स्लोगन भेज सकते हैं। 2 अक्तूबर को नगर निगम की ओर से सर्वश्रेष्ठ लोगों को मंच से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed