फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Plantation done in the pits of the broken roads of Sector 20

सेक्टर 20 की टूटी सड़कों के गड्ढों में किया पौधरोपण

Mon, 23 May 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Plantation done in the pits of the broken roads of Sector 20
पंचकूला। सेक्टर-20 में खस्ताहाल सड़कों के विरोध में रविवार को सेक्टरवासियों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने सड़कों में बने गड्ढ़ों में पौधे लगाए। गड्ढ़ों में संतुलन बिगड़ने से वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त न हो जाएं, इसलिए चूने से उनके चारों ओर मार्किंग भी की गई।
विज्ञापन

सेक्टर-20 आरडब्ल्यूए के उपप्रधान योगिंदर क्वात्रा ने कहा कि पांच साल से शहर की सड़कें खराब हालत में हैं। इनके निर्माण के लिए सेक्टरवासी वार्ड के पार्षद, निगम मेयर, कमिश्नर और नगर निगम के अन्य सभी जिम्मेदार अधिकारियों के सामने प्रार्थना-पत्र लिखकर थक चुके हैं, लेकिन सड़कों का निर्माण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ लोग टूटी सड़कों से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ दिन पहले ही बनाई गई मार्केट की पार्किंग का निर्माण दोबारा से कर दिया गया है। अविनाश मलिक, विद्याव्रत पीपली, अशोक खुराना, संजय सेठ, जयप्रकाश ढुल, हरीष कपूर, एससी डोगरा, विजय बंसल, भवनीत गोयल, आशीष गुप्ता, चंद्रभूषण तनेजा, राजिंदर पुरी, पावल कुमार सूद, हरजीत मोंगा, सुमित गुलाटी, एसके अरोड़ा, रणबीर सिंह, नरिंदर बख्शी, विश्व वर्मा, अरुण सचदेवा, अवनि और अंशिता आदि ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पैदल चलने और साइकिल चलाने में लगता है डर
प्रदर्शन में शामिल वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि सेक्टर की सड़कों की हालत खराब होने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह-शाम न तो यहां पैदल चल पाते हैं और न ही बच्चे साइकिल चला पाते हैं। गिरने का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर की अनदेखी पर जताई नाराजगी
सेक्टरवासियों ने कहा कि विकास कार्योें के मामले में सेक्टर-20 की अनदेखी की जा रही है। इतना बड़ा सेक्टर होने के बावजूद भी यहां सड़कों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। अधिकारियों को बार-बार बताने के बावजूद सुनवाई नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed