फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Plan to connect Sector 30 with NH-5 stalled as NOC for 600 metres of land not received

Panchkula News: 600 मीटर जमीन की एनओसी नहीं मिली, सेक्टर-30 को एनएच-5 से जोड़ने की योजना ठप

Mon, 19 Jan 2026 02:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Plan to connect Sector 30 with NH-5 stalled as NOC for 600 metres of land not received
पंचकूला। पंचकूला और बद्दी को जोड़ने वाला बहुप्रतीक्षित सड़क प्रोजेक्ट एक बार फिर प्रशासनिक अड़चन का शिकार हो गया है। परियोजना के लिए जरूरी 600 मीटर जमीन की एनओसी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) को अब तक नहीं मिल पाई है। एचएसवीपी की ओर से यह जमीन एचएमटी से करीब सात माह पहले भी मांगी गई थी, लेकिन एचएमटी प्रबंधन ने एनओसी नहीं दिया है।
विज्ञापन

जमीन की स्वीकृति को लेकर एचएसवीपी के इंजीनियरिंग विंग ने एचएमटी के महाप्रबंधक को मई और दिसंबर 2025 में दो बार पत्र लिखे, इसके बावजूद कोई सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ। नतीजतन, सेक्टर-30 को नेशनल हाईवे-5 से जोड़ने की योजना अधर में लटक गई है, जिसका सीधा खामियाजा क्षेत्र के हजारों नागरिकों को रोजमर्रा की आवाजाही में भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


19 करोड़ की योजना तैयार, लेकिन 600 मीटर पर अटकी तलवार
सरकार ने बद्दी और नालागढ़ की ओर यातायात सुगम बनाने के लिए करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से नया बाईपास बनाने की योजना तैयार कर रखी है, लेकिन 600 मीटर जमीन की मंजूरी न मिलने से पूरा प्रोजेक्ट कागजों में कैद होकर रह गया है। सवाल यह है कि जब करोड़ों रुपये की योजना तैयार है, तो महज 600 मीटर जमीन पर फैसला क्यों नहीं हो पा रहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम से मिलेगी निजात, पंचकूला से बद्दी की दूरी होगी कम
सूरजपुर से बसौला तक करीब पौने आठ किलोमीटर लंबा पिंजौर-सुखोमाजरी बाईपास पहले ही बनकर तैयार है। इसके बाद नालागढ़ रोड पर पिंजौर ब्लॉक के गांवों और पिंजौर-कालका अर्बन कॉम्प्लेक्स सेक्टर-30 को जोड़ते हुए बद्दी की ओर दूसरा नया बाईपास बनाया जाना है। करीब दो किलोमीटर लंबा यह मार्ग एचएमटी फैक्टरी गेट से गांव मानापुर देवी लाल, मानपुर नानक चंद और सेक्टर-30 होते हुए पिंजौर मॉडल टाउन के पास पिंजौर–नालागढ़ नेशनल हाईवे-5 से जुड़ेगा।

इस बाईपास के बनने से बद्दी और नालागढ़ की दूरी पंचकूला से करीब पांच किलोमीटर कम हो जाएगी और वहीं पंचकूला, शिमला से बद्दी जाने वाले वाहन चालकों को परवाणू, कालका और पिंजौर के जाम से स्थायी राहत मिलेगी। हैरानी की बात यह है कि पिंजौर–कालका अर्बन कॉम्प्लेक्स के तहत पिछले कई वर्षों से सेक्टर विकसित किए जा रहे हैं, लेकिन आज तक इन्हें सीधे चंडीगढ़–शिमला नेशनल हाईवे से जोड़ने वाली सड़क नहीं बन पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed