फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Place marked for three years, CCU unit still in files

Panchkula News: तीन साल से जगह चिह्नित, सीसीयू यूनिट अभी भी फाइलों में

Wed, 29 Jan 2025 01:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Place marked for three years, CCU unit still in files
पोस्टमार्टम हाउस के हटने का है इंतजार। संवाद 
पंचकूला। शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) वार्ड के लिए तीन साल से जगह चिह्नित करने के बाद भी पोस्टमार्टम हाउस शिफ्ट नहीं हो पाया है। इस कारण अभी तक 17 करोड़ की लागत से बनने वाले क्रिटिकल केयर यूनिट का काम शुरू नहीं होने की वजह से यह फाइलों में ही दबकर रह गया है। इस कारण गंभीर घायल होने वाले मरीजों को पीजीआई रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

तीन साल पहले वर्ष 2022 में सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) के लिए जगह चिन्हित कर चुकी है। इसके बाद इसका काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में जगह चिन्हित किया गया है, वहां पर पोस्टमार्टम हाउस का क्षेत्र आ रहा है। इसे अभी तक शिफ्ट करने की कोई पुख्ता प्लानिंग नहीं हो सकी है। नए पोस्टमार्टम हाउस को बनाने की जगह अस्पताल परिसर में नहीं हैं। इस कारण इसका काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। अस्पताल के एरिया में अधिक जगह नहीं होने के कारण क्रिटिकल केयर यूनिट का काम अभी लटक गया है। इसके लिए 17 करोड़ रुपये पास कर दिए गए हैं। इस कारण क्रिटिकल मरीजों को अभी सुविधा के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। इसका काम नहीं होने के कारण लोगों को जीएमसीएच-32 और पीजीआई ही रेफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सारी सुविधाओं से महरूम रहेंगे मरीज
सेक्टर -6 सिविल अस्पताल में अभी क्रिटिकल केयर यूनिट नहीं बनने के कारण गंभीर घायल मरीजों को सुविधाओं महरूम होना पड़ेगा। क्रिटिकल केयर यूनिट में मिलने वाली सीटी स्कैन मशीन, एमआरआई मशीन, एक्स-रे मशीन, लैब सहित अन्य सुविधाएं अलग से नहीं मिल पाएंगी। क्रिटिकल केयर यूनिट में 2 ऑपरेशन थियेटर बनाने का प्रपोजल है और दो मरीजों का एक साथ ऑपरेशन किए जाने की सुविधा भी मरीजों को नहीं मिलेगी। पंचकूला के सिविल अस्पताल में क्रिटिकल हालत के करीब 20 पेशेंट भर्ती हैं। इस अस्पताल के नहीं बनने से अभी तक आधुनिक सुविधाओं से मरीज भी महरूम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बनाई गई है प्लानिंग
इस क्रिटिकल केयर यूनिट में गंभीर बीमारियों के अलावा रोड एक्सीडेंट, आगजनी जैसे हादसों में गंभीर मरीजों का इलाज करने की प्लानिंग है। इस ब्लॉक के निर्माण के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत केंद्र सरकार 60 और राज्य सरकार 40 प्रतिशत का फंड उपलब्ध कराएगी। सीसीयू के 50 बेड में से दस बेड में आईसीयू, दस बेड में एचडीयू, 24 बेड का आइसोलेशन वार्ड, दाे बेड का डायलिसिस वार्ड, चार बेड का ट्रामा सेंटर होगा। हार्ट अटैक, कैंसर, हेड इंजरी, सड़क हादसों के गंभीर मामलों को हैंडल करने वाले विशेषज्ञ डॉक्टर्स का सेटअप भी यहां मौजूद रहेगा।



क्रिटिकल केयर यूनिट के लिए टीमें ने तीन बार दौरा किया है। इसे बनाने के लिए जगह अलॉट हो गई है। मदर केयर चाइल्ड अस्पताल हैंड ओवर करने के बाद इसका काम शुरू होगा। इसका काम पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से से करवाया जाएगा। - डॉ. रीटा कालरा, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed