{"_id":"63e6a5bfb072a70b6f093fc5","slug":"pinjore-kalka-urban-complex-will-be-developed-463-plots-will-be-auctioned-pkl-office-news-c-16-1-57761-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला: पिंजौर-कालका अर्बन कांप्लेक्स होगा विकसित, 463 प्लाटों की होगी नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला: पिंजौर-कालका अर्बन कांप्लेक्स होगा विकसित, 463 प्लाटों की होगी नीलामी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। शिवालिक की पहाड़ियों के नजदीक बसने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण 100 एकड़ क्षेत्र में सेक्टर-5 पिंजौर-कालका अर्बन कांप्लेक्स विकसित करने जा रहा है। इसमें छोटे बड़े मिलाकर कुल 463 आवासीय प्लाट हैं। इन प्लाटों की नीलामी एचएसवीपी मार्च में करेगा। विभाग इसकी तैयारी में जुटा है। पंचकूला के सेक्टरों में अब विस्तार की कोई बड़ी संभावना नहीं है। इसलिए विभाग पिंजौर में अर्बन कांप्लेक्स विकसित कर रहा है। एचएसवीपी की ओर से विकसित होने वाला एरिया हिमशिखा सोसाइटी के पास है। यह प्रोजेक्ट मल्ला ब्रीज और पिंजौर ट्राइडेंट दो मार्ग से जुड़ेगा।
52 से 55 हजार प्रति स्क्वायर यार्ड होगा रेट
एचएसवीपी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस सेक्टर में 52 से 55 हजार रुपये स्क्वेयर यार्ड के रेट से भुगतान करना होगा। इसमें 4 मरले से लेकर 1 कनाल तक के प्लॉट के लिए पांच कैटेगरी तय किया गया है। इस प्रोजेक्ट में आने वाले समय में 4 ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट 1.96 एकड़, काॅमर्शियल साइट 4.40 एकड़, एक नर्सरी स्कूल 0.25 एकड़, एक हाई स्कूल और होटल 4.96 एकड़, एक नर्सिंग होम 0.23 एकड़, टैक्सी स्टैंड 0.50 एकड़, बच्चों के खेलने के लिए एक खेल ग्राउंड 0.64 एकड़, 13 पार्क 5., एक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट 1.14 एकड़, चार क्लिनिक प्लाटों 0.48 एकड़ में विकसित होने वाले प्लॉटों का ड्रा निकाला जाएगा।
तीन साल में विकसित होगा प्रोजेक्ट
एचएसवीपी के नियमों के अनुसार सेक्टरों के प्लॉटों का ड्रॉ करने के बाद उसके पास सिर्फ तीन साल होते हैं। इस समय में एचएसवीपी को सेक्टर को विकसित करके देना होता है। इसमें सड़क, पार्क की डिर्माकेशन, प्लॉटों की डिमार्केशन के साथ कब्जा, सीवरेज, पानी सप्लाई शामिल हैं। वहीं, एक नियम यह भी है कि जबतक प्लॉटों पर निर्माण कार्य या पजेशन नहीं देता, तब तक वहां सड़क को सेकेंड लेयर तक बनाया जाता है।
विज्ञापन
इस साइट के प्लाटों का निकाला जाएगा ड्रा
-एक कनाल के 46 प्लाट
-14 मरला के 135 प्लाट
-10 मरला के 58 प्लाट
-8 मरला के 176 प्लाट
-4 मरला के 48 प्लाट
सेक्टर-5 पिंजौर-कालका अर्बन कांप्लेक्स में 100 एकड़ में विकसित किया जाएगा। जिसमें छोटे बड़े मिलाकर कुल 463 आवासीय प्रोजेक्ट हैं। जिसके आवासीय प्लाटों का विभाग की ओर से अगले माह से ड्रा निकाला जाएगा। एसएस ढिल्लो, एसडीओ एचएसवीपी पंचकूूला।