{"_id":"68af6b4eeeab619cc10bf16a","slug":"piles-of-garbage-around-ashiana-people-living-in-a-stinking-environment-panchkula-news-c-87-1-pan1010-126200-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आशियाना... के आसपास गंदगी के ढेर, बदबू भरे वातावरण में जी रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आशियाना... के आसपास गंदगी के ढेर, बदबू भरे वातावरण में जी रहे लोग
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-28 में आशियाना फ्लैट्स में रहने वाले लोगों मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं। इन फ्लैट्स में वर्ष 2012 में जब लोगों ने रहना शुरू किया तो उन्हें यह उम्मीद थी कि सरकार हर सुविधा मुहैया करवाएगी, लेकिन इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी यहां रहने वाले लोगों को नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। इन फ्लैट्स में तीन सौ से ज्यादा परिवार रहते हैं।
आशियाना फ्लैटस के आसपास पड़ी गंदगी के ढेर से हर समय बदबू भरा वातावरण बना रहता है। यहां मक्खी-मच्छरों की भरमार है। इससे उन्हें बीमारी का डर सता रहा है। बरसात में समस्या और गंभीर हो जाती है। बरसात के समय रामगढ़ की ओर से बहने वाला गंदा बरसाती पानी आशियाना फ्लैटों की सड़कों से होकर गुजरता है। यह गंदा पानी यहां रहने वाले लोगों के लिए मुसीबत पैदा कर देता है। यहां पर रहने वाले लोगों को दैनिक कार्यों को करने के लिए मुख्य तौर पर रामगढ़ कस्बा की ओर आना जाना पड़ता है। ऐसे में इन्हें सेक्टर-28 से होते हुए रामगढ़ तक पहुंचाने के लिए करीब 3 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय करना पड़ता है। जिस ओर से रामगढ़ का गंदा पानी आशियाना फ्लैटस में आता है, वहां से दीवार भी टूटी हुई है। लोगों की सरकार से मांग है कि उन्हें रामगढ़ जाने के लिए कम दूरी तय करने वाला रास्ता बना कर दिया जाए ताकि लोगों को कोई परेशानी न उठानी पड़े।
क्या कहते हैं स्थानीय निवासी
झेलनी पड़ रही मानसिक परेशानी
आशियाना फ्लैट्स के आसपास गंदगी के ढेर पड़े हुए हैं। जब उनका परिचित मिलने आता है और गंदगी के ढेर देखते है तो उन्हें मानसिक परेशानी झेलनी पड़ती हैं। -प्रेम पाल
विज्ञापन
रास्ता न होने से रामगढ़ जाने के लिए तय करनी पड़ रही लंबी दूरी
स्कूल, कॉलेज व अन्य संस्थानों में पढ़ने के लिए बच्चों को रामगढ़ जाना पड़ता है। रास्ता न होने से लोगों को रामगढ़ जाने के लिए कई किलोमीटर लंबा सफर तय करना पड़ता है। अपने उपयोग का कोई भी सामान खरीदने के लिए उन्हें रामगढ़ ही आना जाना पड़ता है। -राम सरण
लोगों की सुविधा का ध्यान रखा जाए
आशियाना फ्लैट्स की गिरी दीवार बनाई जाए और रामगढ़ की ओर जाने वाले इस तरफ रास्ता बनाया जाए ताकि लोगों को नजदीकी सुविधा मिल सके। -नरसी कुमार
झाड़ियां होने से जहरीले जीवों का खतरा
आसपास बहुत गंदगी और झाड़ियां हैैं। यहां जहरीले जीवों का हमेशा खतरा बना रहता है। यहां पर सफाई व्यवस्था जरूरी है। कभी भी महामारी की चपेट में आ सकते हैं। -जितेंद्र कुमार