फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Photo Voter cards will be distributed to 4430 new voters on National Voters' Day

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 4430 नए मतदातओं को बांटे जाएंगे फोटोयुक्त वोटर कार्ड

Sat, 25 Dec 2021 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Photo Voter cards will be distributed to 4430 new voters on National Voters' Day
पंचकूला। अंबाला मंडल की आयुक्त एवं मतदाता सूची पर्यवेक्षक रेनू एस फुलिया ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों और मतदाता सूचियों की जांच को लेकर शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में तीसरी बैठक की। इसमें मतदाता सूची पर्यवेक्षक ने सूचियों की जांच की। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त महावीर कौशिक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 01-कालका और 02-पंचकूला के 4430 नए वोटर सूची में शामिल किए गए हैं। 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी बीएलओ के माध्यम से संबंधित बूथों पर मतदाताओं को नए फोटोयुक्त वोटर कार्ड वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पंचकूला के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता 5 जनवरी को अंतिम प्रकाशन के बाद मतदाता सूची में अपना नाम जाकर चेक कर लें। यदि किसी मतदाता को अपने वोटर कार्ड में कोई विसंगति नजर आती है तो नजदीकी बूथ पर जाकर बीएलओ से संपर्क कर विसंगति दूर करवा सकते हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी ने अंबाला मंडल की आयुक्त एवं मतदाता सूची पर्यवेक्षक को बताया कि जिले से वोट बनने के लिए प्राप्त आवेदनों में से 700 में कागजी कमी मिली है। जिन्हें दस्तावेज पूरे करने के लिए नोटिस जारी किया गया, लेकिन नोटिस के बाद भी मतदाताओं ने कार्यालय से कोई संपर्क नहीं किया। इसलिए 700 फार्मों को कागजी कमी के आधार पर रिजेक्ट किया गया है। इस मौके पर एसडीएम पंचकूला डॉ. ऋचा राठी, नगराधीश सिमरनजीत कौर, तहसीलदार कालका विक्रम सिंगला और जिला चुनाव कार्यालय के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed