{"_id":"67bf6fdd8e5478f69205bc83","slug":"pharmacist-arrested-for-selling-abortion-medicines-panchkula-news-c-87-1-pan1001-120023-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: गर्भपात की दवाएं बेचते फार्मासिस्ट गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: गर्भपात की दवाएं बेचते फार्मासिस्ट गिरफ्तार
Thu, 27 Feb 2025 01:17 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
रायपुररानी में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। रायपुररानी थाना क्षेत्र के गांव हरिपुर में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने गर्भपात की दवाएं बेचते हुए एक फार्मासिस्ट को रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने प्रतीक मेडिकल हॉल पर छापा मारकर संचालक करण राणा को गिरफ्तार कर लिया। जिससे कुल 5 एमटीपी किट बरामद हुईं। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। टीम ने सवा माह की गर्भवती महिला को डमी ग्राहक बनाकर भेजा था। पहले एक मेडिकल स्टोर ने किट देने से इन्कार कर दिया, लेकिन प्रतीक मेडिकल हॉल के संचालक ने दुकान से बाहर जाकर एमटीपी किट लाकर महिला को दे दी। जैसे ही सौदा हुआ, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने आरोपी को काबू कर लिया। जांच में सामने आया कि करण राणा ने किट दुकान से नहीं, बल्कि बाहर से लाकर दी थी। जब टीम ने मेडिकल स्टोर के पास खड़ी काले रंग की बुलेट बाइक की तलाशी ली तो उसकी डिग्गी से चार और एमटीपी किट मिलीं। संचालक के पास इन कीटों का कोई बिल नहीं था। थाना प्रभारी सोमवीर ढाका ने बताया कि आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले ने सवाल है कि आखिर केमिस्ट संचालक एमटीपी किट कहां से ला रहा था। पुलिस अब इस मामले की छानबीन कर रही है।
विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है
सिविल सर्जन डॉ. मुक्ता ने बताया कि अवैध रूप से हो रहे गर्भपात रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। हाल ही में अल्ट्रासाउंड सेंटर और एमटीपी सेंटर संचालकों के साथ एक बैठक भी की गई थी ताकि ऐसी गतिविधियों पर रोक लग सके।