फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Phagwara cyber fraud racket case: One more arrested with hawala money worth Rs 2.05 crore

फगवाड़ा साइबर फ्रॉड रैकेट मामला : 2.05 करोड़ की हवाला राशि सहित एक और गिरफ्तार

Wed, 24 Sep 2025 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Phagwara cyber fraud racket case: One more arrested with hawala money worth Rs 2.05 crore
चंडीगढ़। कपूरथला पुलिस ने फगवाड़ा में हाल ही में उजागर हुए अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड रैकेट में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए लुधियाना से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2.05 करोड़ रुपये हवाला की नकदी बरामद की गई है।
विज्ञापन

इस मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है जबकि कुल बरामदगी 2.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। डीजीपी गौरव यादव ने मंगलवार को दी बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान बीकानेर (राजस्थान) निवासी पवन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने इससे पहले इस रैकेट से जुड़े 38 आरोपियों को गिरफ्तार कर 40 लैपटॉप, 67 मोबाइल फोन और 10 लाख रुपये नकद बरामद किए थे। यह रैकेट मुख्य रूप से सॉफ्टवेयर समाधान प्रदान करने की आड़ में अमेरिका और कनाडा के लोगों को निशाना बनाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी ने बताया कि पुलिस ने एक लुधियाना आधारित हवाला ऑपरेटर की भी पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार रेड की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि लेन-देन मुख्य तौर पर बिटकॉइन और हवाला चैनलों के जरिये किए जा रहे थे।

एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने बताया कि जांच के आधार पर लुधियाना के एक व्यक्ति की भी इसमें भूमिका सामने आई है। पुलिस टीमों ने हलवारा ऑपरेटर के परिसर पर रेड की और इस दौरान आरोपी के सहायक पवन को गिरफ्तार किया गया और साथ ही नकदी भी बरामदगी की गई। यह रैकेट फगवाड़ा निवासी अमरिंदर सिंह संचालित करता था, जो दिल्ली के सूरज और आगे कोलकाता के संदिग्ध शेन के लिंक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed