फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   PG owner arrested and sent to jail

पीजी मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Thu, 27 Feb 2020 08:18 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
PG owner arrested and sent to jail
चंडीगढ़। सेक्टर-32डी स्थित पीजी में बीते 22 फरवरी को आग लगने से तीन छात्राओं की मौत के मामले में पांच दिन से फरार चल रहे कोठी मालिक गौरव अनेजा को पुलिस ने सेक्टर-32 से बुधवार देर रात गिरफ्तार किया है। आरोपी गौरव को पुलिस ने वीरवार जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अभी तक पुलिस पीजी संचालक नीतेश पोपली का सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस नीतेश की धरपकड़ के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन

इससे पहले सेक्टर-34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार की टीम ने आरोपी संचालक नीतेश बंसल को घटना वाले दिन दबोचकर दो दिन का रिमांड हासिल किया था। रिमांड के दौरान आरोपी ने खुलासा किया था कि उसने बिजनेस के लिए पीजी 90 हजार प्रतिमाह किराए पर लिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार शाम करीब 4 बजे लैपटॉप को चार्ज करते समय शॉर्ट सर्किट से सेक्टर-32डी स्थित कोठी नंबर 3325 में एक गर्ल्स पीजी में अचानक आग लगी। कमरे में धुआं फैलने से पीजी में मौजूद छात्राओं का दम घुटने लगा। कुछ छात्राएं निकलने में कामयाब हो गईं, जबकि पांच छात्राएं धुएं और आग में फंस गईं। हादसे में हिसार के लक्ष्मी नगर निवासी मुस्कान (21) की झुलसने, जबकि कोटकपूरा (पंजाब) के सत्य बाजार निवासी पाक्षी ग्रोवर (20) और कपूरथला (पंजाब) निवासी रिया अरोड़ा (19) की धुएं में दम घुटने से मौत हो गई थी। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने कोठी मालिक गौरव अनेजा और पीजी संचालक नीतेश बंसल व नीतेश पोपली के खिलाफ मामला दर्ज कर नीतेश बंसल को गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में करीब डेढ़ साल से अवैध रूप से गर्ल्स पीजी संचालित हो रहा था। पीजी में 10 से ज्यादा कमरे हैं। सेक्टर-34 थाना पुलिस इससे पहले नवंबर 2019 और 5 फरवरी 2020 को आरोपी संचालक नीतेश बंसल पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed