{"_id":"8b64221ccad7582e110d467980d05b50","slug":"pets-will-now-uink-id","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पशुओं की होगी यूनिक आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पशुओं की होगी यूनिक आईडी
सर्वेश कुमार, पंचकूला
Updated Wed, 09 Oct 2013 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लावारिस पशुओं की पहचान के लिए अब उनको यूनीक आईडेंटिटी दी जाएगी। सड़क पर बैल, भैंस या गायों को दोबारा नहीं छोड़ा जाए, इसकी पहचान के लिए उनके सींग को पक्के रंग हरे रंग में रंगा दिया जाएगा।
इससे दोबारा पशु को सड़कों पर घूमते हुए पाए जाने पर उसकी पहचान आसानी से की जा सकेगी। साथ ही पशु मालिक धोखाधड़ी कर गोशाला में अपने कमजोर पशु को छोड़कर महंगा और दुधारू पशु न ले जा सकें।
नगर निगम के अधिकारियों को शक होने पर ऐसे दो पशु मालिकों को लौटा दिया था। इसके बाद नगर निगम ने पशुओं की पहचान के लिए सींग के रंग को बदलने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
पंचकूला में करीब दो हजार लावारिस पशु हैं, जो सड़कों पर अक्सर दुर्घटनाओं की वजह बनते हैं। पांच अक्तूबर को मनसा देवी के पास नई गोशाला की शुरुआत होने के बाद नगर निगम ने पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।
पिछले तीन दिन में 72 पशुओं को पकड़ा गया है। इनमें से दो पशुुओं को उनके मालिकों को दे दिया गया, लेकिन नगर निगम के पदाधिकारी उन पशु मालिकों के तर्कों से पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हुए। लिहाजा, दोनों पशु मालिकों के आईडी कार्ड की कापी, पता और फोन नंबर ले लिया है।
दोबारा पकड़े जाने पर देना होगा मोटा जुर्माना
सड़क पर दोबारा लावारिस पशु को पकड़े जाने पर पशु मालिक को मोटा जुर्माना भरना होगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए निगम ने पशुओं के सींग के रंग को बदलने का निर्णय लिया है।
फिलहाल पशुओं को छोड़ने के लिए पांच हजार, जबकि बछड़े या अन्य पशुओं के बच्चों के लिए दो हजार रुपये का जुर्माना निर्धारित किया है।
दूसरे की दुधारू पशुओं को ले जाना होगा मुश्किल
सड़कों पर दोबारा पशुओं को छोड़ने वालों पर होगी सख्ती पशुओं को सड़कों पर दोबारा छोड़ने वाले पशु मालिकों को न केवल अधिक जुर्माना भरना होगा।
बल्कि, अपनी गायों, भैंस या किसी और पशु को लेने से पहले पूरा ब्यौरा देना होगा। पशुओं को छोड़ते हुए इस बात का अंदेशा हुआ कि कुछ लोग, आम पशु के बदले दुधारू पशुओं को नहीं ले जा सके।