फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Petrol dealers of Punjab will submit memorandum to the central government on 18th.

Panchkula News: पंजाब के पेट्रोल डीलर 18 को केंद्र सरकार को सौंपेंगे ज्ञापन

Sun, 14 Jan 2024 10:25 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Petrol dealers of Punjab will submit memorandum to the central government on 18th.
चंडीगढ़। पंजाब भर के पेट्रोलियम डीलर 18 जनवरी को सेक्टर-19 स्थित इंडियन ऑयल भवन में राज्य स्तरीय समन्वयक कार्यालय के जरिये, पीएमओ, पेट्रोलियम मंत्री, पेट्रोलियम सचिव और तेल कंपनियों के अध्यक्षों के नाम एक ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन पंजाब के प्रवक्ता मोंटी सहगल ने रविवार को कहा कि पंजाब में पीएसयू ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) के डीलर मार्जिन बढ़ाए जाने की लगातार की जा रही मांग को ओएमसी द्वारा अनदेखा किए जाने से दुखी हैं। पेट्रोलियम डीलर्स के मार्जिन बारे, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा गठित आरओ डीलर आयोग-2012 (अपूर्व चंद्र कमेटी) पर कमेटी की सिफारिशों को ओएमसी द्वारा लागू नहीं किया जा रहा। डीलर मार्जिन को प्रत्येक वर्ष जनवरी और जुलाई में दो बार संशोधित किया जाना था और यह फैसला तेल विपणन कंपनियों और डीलर प्रतिनिधियों के बीच 4 नवंबर, 2016 को आयोजित बैठक में भी मंजूर किया गया था।
विज्ञापन


मोंटी सहगल ने कहा, ‘यह समझ से परे है कि वित्तीय कठिनाई और बढ़ते खर्चों के बावजूद छह वर्षों से हमें डीलर्स मार्जिन के किसी भी संशोधन से वंचित रखा गया है। इससे अधिकांश डीलरों के लिए जीवित रहना मुश्किल हो गया है। यह भी जगजाहिर है कि हम डीलरों ने कोविड-19 के दौरान भारी पूंजीगत नुकसान के बावजूद देश की सेवा करने का फैसला किया और उसी अवधि के दौरान लाभ कमाने वाली ओएमसी द्वारा हमें मुआवजा नहीं दिया गया।’
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के महासचिव डाॅ. मनजीत सिंह ने कहा कि हमारी मांग है कि अंतरिम राहत के रूप में तत्काल प्रभाव से डीलर मार्जिन में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाए। बिना राहत और पूंजी घाटे व बढ़ते कर्ज के कारण अधिकांश पेट्रोल पंप जल्द ही बंद हो जाएंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह दोआबा ने कहा कि कोविड-19 के बाद, मुद्रास्फीति और बढ़ते परिचालन खर्चों ने डीलरों की वित्तीय स्थिति को और खराब कर दिया है। 2016 के बाद से पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें लगभग दोगुनी हो गई हैं, लेकिन डीलर मार्जिन नहीं बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि हम एक उचित मार्जिन की उम्मीद करते हैं जो हमें और हमारे कर्मचारियों को एक अच्छी आजीविका प्रदान करे और हमारे निवेश पर एक अच्छा रिटर्न प्रदान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed