{"_id":"5dd055f78ebc3e54a856dec4","slug":"person-fall-in-a-water-supply-pit-death-pkl-office-news-pkl357072670","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर सप्लाई के गड्ढे में गिरने से व्यक्ति की मौत, जनस्वास्थ्य विभाग पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर सप्लाई के गड्ढे में गिरने से व्यक्ति की मौत, जनस्वास्थ्य विभाग पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। वाटर सप्लाई के गड्ढे में गिरने से तरसेम गुप्ता (53) निवासी सेक्टर-16 की मौत हो गई। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने उनके परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि तरसेम गुप्ता पंपलेट बांटने का काम करते थे। देर रात वह एक धार्मिक संस्था के पंपलेट बांटने के लिए घर से निकले थे और लौटे नहीं। परिजनों ने उन्हें काफी तलाशा, लेकिन कुछ नहीं पता लगा। उसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। शनिवार को दोपहर लगभग 12 बजे तरसेम गुप्ता के घर पर एक सफाई कर्मचारी आई। उसने बताया कि एक व्यक्ति जनस्वास्थ्य विभाग की होदी जैसे गड्ढे में गिरा है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक की शिनाख्त की।
मृतक के बेटे अमन और विशाल ने बताया कि वह पूरी रात अपने पिता को ढूंढते रहे, लेकिन कहीं नहीं मिले। इसके बाद उन्हें दोपहर को अपने पिता की मौत के बारे में सूचना मिली। दोनों बेटों ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पाकर मौके पर क्राइम ब्रांच कर्मवीर सिंह, एसीपी सतीश कुमार पहुंचे। मौके पर फोरेंसिक विभाग की टीम ने पहुंचकर सैंपल लिए। एसीपी सतीश कुमार ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।