{"_id":"5e4016b68ebc3ee5ad3b4550","slug":"people-stopped-the-work-of-laying-sewerage-pipeline-pkl-office-news-pkl365873021","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का काम लोगों ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का काम लोगों ने रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंजौर। नगर निगम जोन पिंजौर वार्ड 5 के अंतर्गत आने वाली विश्वकर्मा कॉलोनी निवासियों ने गली में बिछ रही सीवरेज पाइप लाइन के काम का विरोध करते हुए कुछ समय के लिए काम रूकवा दिया। जेई लोकेश कुमार पब्लिक हेल्थ विभाग मौके पर पहुंचे और लोगों की समस्या का समाधान कर काम को सुचारू करवाया। इस मौके पर मौजूद पूर्व एमसी अरविंद्र, भूपिंद्र कुमार आदि ने बताया कि कॉलोनी में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। उनकी कॉलोनी कि यह गली संकीर्ण है जिसमें ठेकेदार ने ऊपर की कई गलियों के करीब 400 घरों का सीवरेज का पानी उनकी सीवरेज पाइप लाइन से जोड़ दिया है। इससे उनकी गली में सीवरेज ओवरफ्लो और पाइप लाइन ब्लॉक होने की समस्या पैदा हो सकती है।
नियमों के अनुसार प्रत्येक गली की सीवरेज पाइप लाइन मुख्य सीवरेज पाइप लाइन से जुड़ी होनी चाहिए। ऐसा करने से प्रत्येक गली का सीवरेज पानी मुख्य पाइप लाइन से मिल जाएगा और चैंबर ब्लॉक या ओवरफ्लो होने की समस्या न के बराबर हो जाएगी। उन्होंने संबंधित समस्या से जेई, ठेकेदार को मौके पर बुला अवगत करवाया और जेई द्वारा समस्या के हल के आश्वासन के बाद लोगों ने खुशी जाहिर की। लोकेश जेई पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट पिंजौर ने बताया कि वैसे तो काम सही चल रहा है परंतु कालोनीवासियों की की मांग के अुनसार उनकी समस्या को हल करते हुए एक सीवरेज ओवरफ्लो का पाइप अन्य गली की ओर लगा दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व एमसी महावीर राणा, जोगिंद्र सिंह, जीत सिंह, बलवान, तिलकराज धीमान, अतुल आदि कालोनीवासी मौजूद रहे।