फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   People requested to solve the problem of water

लोगों ने लगाई पानी की समस्या का समाधान करने की गुहार

Fri, 22 Apr 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
People requested to solve the problem of water
पिंजौर। नगर परिषद कालका की विश्वकर्मा कॉलोनी, चौणा चौक और सैनी मोहल्ले के लोगों ने पेयजल समस्या के समाधान के लिए पूर्व पार्षद संजीव एडवोकेट के नेतृत्व में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पिंजौर के एसडीओ को जेई लोकेश के जरिये अपनी समस्या बताई। संजीव ने कहा कि कॉलोनीवासी सुंदर लाल, राजिंदर कौर, जय पाल, नरिंदर बग्गन, योगेश कुमार, अजय कुमार, मनोज कुमार, सतपाल, जगपाल चंदेल आदि ने बताया कि उन्हें रोजमर्रा के लिए पानी न मिलने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जो पानी की सप्लाई होती है वह सिर्फ पांच मिनट के लिए होती है। इससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर कुएं का पानी पीने लायक नहीं है। ऐसे में समस्या का समाधान जरूरी है। संजीव कुमार ने बताया कि जेई लोकेश ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बहुत जल्द इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed