{"_id":"68225556d46ae3e4500c1f68","slug":"people-protested-against-the-increasing-number-of-cows-in-sector-21-panchkula-news-c-87-1-pan1001-122549-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर-21 में बढ़ती गायों की संख्या के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर-21 में बढ़ती गायों की संख्या के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-21 पार्ट-3 में संरक्षित पशुओं गाय आदि की संख्या बढ़ने से इनका आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर रोजाना गाय किसी न किसी को टक्कर मार देती हैं। संरक्षित गायों के साथ-साथ अन्य पशु भी लोगों के लिए नासूर बन चुक हैं। समाजसेवी अनीश अग्रवाल के नेतृत्व में लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए संरक्षित पशुओं की समस्या का समाधान करने के लिए नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल और आयुक्त अपराजिता से मांग की है।
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वेदपाल ने बताया कि पिछले लंबे समय से इस क्षेत्र में गायों से लोग परेशान हैं। अनीश अग्रवाल ने बताया कि सेक्टर-21 पार्ट-3 घग्गर नदी के पास बने छठ घाट के साथ लगता है, जिसके पास खाली पड़े क्षेत्र में तीन चार लोगों ने पालतू गाय रखी हैं। सुबह और शाम को दूध निकालने के बाद यह लोग इन गायों को सड़कों पर छोड़ देते हैं। यह गाय उनके सेक्टर की गलियों में आकर कई बार वाहनों को क्षतिग्रस्त कर चुकी हैं। इसके अलावा गली में आते जाते बच्चों एवं बुजुर्गों को भी टक्कर मार देती हैं। अनीश अग्रवाल ने बताया कि इस संबंध में पहले भी नगर निगम के अधिकारियों को सूचित किया गया था, लेकिन उनके द्वारा कोई हल नहीं निकाला गया।
प्रधान वेदपाल और अनीश अग्रवाल ने चेतावनी दी कि यदि नगर निगम द्वारा यहां पर बैठे पालतू गाय पालकों को उठाया नहीं गया, तो वह नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना देने को मजबूर हो जाएंगे, क्योंकि इन गायों के कारण उनके लिए गलियों में निकलना भी मुश्किल हो गया है। अनीश अग्रवाल और वेदपाल के साथ विजय कुमार प्रभाकर, आरसी कंबोज, रविंदर पाठक, पृथ्वी सिंह, हरिओम नेहरा, महेश, राम कृष्ण डागर, विपिन लिड्डो, रंजीत कुमार, निर्मल कुमार, अरविंद, परवेश कुमार उपस्थित रहे।