{"_id":"657cb5656d8ddeac3a04ebba","slug":"people-protested-against-garbage-collection-fee-sent-a-bill-of-rs-3500-for-seven-months-against-rs-500-per-month-people-said-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-7371-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कचरा संग्रहण शुल्क के विरोध में लोग, 500 रुपये प्रतिमाह के अनुसार सात माह का 3500 रुपये भेज दिया बिल, लोग बोले-\nलेने गए प्राॅपर्टी आईडी, थमा दिया कचरा संग्रह शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कचरा संग्रहण शुल्क के विरोध में लोग, 500 रुपये प्रतिमाह के अनुसार सात माह का 3500 रुपये भेज दिया बिल, लोग बोले- लेने गए प्राॅपर्टी आईडी, थमा दिया कचरा संग्रह शुल्क
विज्ञापन
कई लोग बोले- खुली भी नहीं और भेज दिया कचरा संग्रह शुल्क
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। इस वित्त वर्ष से नगर निगम ने कचरा संग्रहण शुल्क की वसूली शुरू कर दी है। निगम ने शहरवासियों के साथ-साथ दुकानदारों को भी संपत्ति कर में कचरा संग्रह शुल्क 3500 रुपये जोड़कर भेजना शुरू कर दिया है। इसकी सबसे ज्यादा मार दुकानदारों को झेलनी पड़ रही है। दुकानदारों का आरोप है कि नगर निगम ने उन पर जबरन कचरा संग्रहण शुल्क लगा दिया है।
पूरे दिन में एक बूथ से एक किलो भी कचरा नहीं निकलता, किस बात का 500 रुपये प्रति माह कचरा संग्रह शुल्क दें। शहर के स्थानीय लोगों के साथ-साथ दुकानदारों में भी नगर निगम के इस फैसले पर रोष है। बलवंत राज ने बताया कि सेक्टर-23 में उनकी दुकान है। प्राॅपर्टी आईडी लेने नगर निगम कार्यालय गया। वहां प्रॉपर्टी टैक्स के बिल के साथ कचरा संग्रह शुल्क 3500 रुपये लगाकर थमा दिया गया। उनकी दुकान का अभी तक न तो उनके पास कन्वेंस डीड है और ना ही ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट। बलवंत राज ने बताया कि एक दिन भी उनकी दुकान नहीं खुली, फिर नगर निगम किस बात का शुल्क ले रहा है।
नगर निगम ने कचरा संग्रहण शुल्क दुकानदारों को भी भेजना शुरू कर दिया है। प्रॉपर्टी टैक्स के साथ 500 रुपये का शुल्क लगाया है। दुकान से आधा किलो भी कचरा रोजाना नहीं निकलता। कचरा संग्रह शुल्क कम होना चाहिए। - अजय तलवार, सेक्टर-11, दुकानदार।
विज्ञापन
हर माह 500 रुपये कचरा संग्रह शुल्क लगाना उचित नहीं है। इसे नगर निगम को कम करना चाहिए। धीरे-धीरे सभी दुकानदारों के पास प्रॉपर्टी के साथ जोड़कर नगर निगम ने कचरा संग्रह शुल्क भेजना शुरू कर दिया है। - पंकज, दुकानदार।
नगर निगम ने हर माह कचरा संग्रह शुल्क 500 रुपये लगाया है, लेकिन पूरे दिन में मार्केट में सफाई कर्मचारी एक बार आते हैं। कचरा संग्रह शुल्क को नगर निगम को कम करना चाहिए। - राकेश कुमार, दुकानदार।
इस वित्तीय वर्ष से कचरा संग्रहण शुल्क लगाया गया है। सभी दुकानदारों से इस वित्तीय वर्ष में सात माह का 3500 रुपये शुल्क लिया जा रहा है। अगले साल से हजार रुपये सालाना देना होगा। - आकाश कपूर, जेडटीओ नगर निगम पंचकूला।