{"_id":"68683b19030bd995350f1618","slug":"people-of-sector-20-of-panchkula-including-111-group-housing-society-will-get-relief-from-traffic-jam-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-18175-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 111 ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी सहित पंचकूला के सेक्टर-20 के लोगों को जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 111 ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी सहित पंचकूला के सेक्टर-20 के लोगों को जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन
पंचकूला। 111 ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी सहित सेक्टर-20 के हजारों लोगों को जाम से निजात मिलेगी। सेक्टर-20 और 21 की डिवाइडिंग रोड पर रेड लाइट लगाई जाएगी। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने इस बारे में पंचकूला महानगर विकास प्राद्यिकरण (पीएमडीए) को निर्देश जारी कर दिए हैं। एक सप्ताह के अंदर एसीपी ट्रैफिक और पीएमडीए के एक्सईएन मौके का जायजा लेकर उपायुक्त को रिपोर्ट देंगे।
सेक्टर-20/21 और 25/26 के पुल का रास्ता खुलने के बाद सेक्टर-20 में रोजाना सुबह और शाम के समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके चलते सेक्टर के 111 ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी सहित सेक्टर के हजारों लोगों को रोजाना जाम से परेशान होना पड़ता है। इसका संज्ञान लेने हुए उपायुक्त ने निर्णय लिया है। वहीं, हाईवे की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए एसीपी सुरेंद्र सिंह को उपायुक्त ने माजरी चैंक, ओल्ड पंचकूला रोड पर ट्रैफिक की मूवमेंट पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
उपायुक्त ने दिए सेक्टर-1 पीजी काॅलेज में स्पीड टेबल लगाने के निर्देश
सेक्टर-1 के लघु सचिवालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति व सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। इसमें उपायुक्त ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के निर्देश दिए। साथ ही पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एक्सईएन को संबंधित क्षेत्र में जहां जरूरत है, वहां पर रिफलेक्टर मिरर (कोनवैक्स मिरर) लगाने के निर्देश दिए। वहीं, उपायुक्त ने नगर निगम को सेक्टर-1 पीजी काॅलेज में स्पीड टेबल लगाने के निर्देश दिए ताकि वाहनों की स्पीड कम हो सके और काॅलेज के विद्यार्थी आसानी से सड़क पार कर सकें।
विज्ञापन
उपायुक्त ने ये निर्देश भी किए जारी
-आरटीए सचिव हैरतजीत कौर को सभी स्कूलों के वाहनों में सीसीटीवी कैमरे, वाहनों के पाॅल्यूशन और आरसी की मियाद खत्म वाले वाहनों के चालान व उनको बंद करने के निर्देश
-ट्रैफिक इंस्पेक्टर सेक्टर-8 की पार्किंग के अलावा अन्य स्थान पर खड़ी स्कूल बसों के चालान करने के लिए कहा।
-जिला शिक्षा अधिकारी को रेडक्रॉस के साथ समन्वय स्थापित कर स्कूल बस कंडक्टरों की ट्रेनिंग करवाने के व एसडीएम पंचकूला को स्कूल बसों की समय समय पर चेकिंग करने के निर्देश
-एनएचएआई को अपने क्षेत्र में ब्लीकिंग लाइट, साइन बोर्ड, दुघर्टना संभावित क्षेत्र व लाइटों को दुरूस्त करने के निर्देश
-जिला शिक्षा अधिकारी को रेडक्रॉस के साथ समन्वय स्थापित कर स्कूल बस कंडक्टरों की ट्रैफिक करवाने के व एसडीएम पंचकूला को स्कूल बसों की समय समय पर चेकिंग करने के निर्देश