फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   People of Delhi have hijacked the Punjab government: Sunil Jakhar

पंजाब सरकार को दिल्ली के लोग कर चुके हाईजैक : सुनील जाखड़

Mon, 02 Jun 2025 10:22 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
People of Delhi have hijacked the Punjab government: Sunil Jakhar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। हलका पश्चिमी उपचुनाव के लिए सोमवार को भाजपा के उम्मीदवार जीवन गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पंजाब के प्रभारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़, केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू व पूर्व प्रदेश प्रधान श्वेत मलिक भी मौजूद रहे।

नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले भाजपा ने एक जनसभा की, जिसमें सभी सीनियर नेता पहुंचे थे। पैदल मार्च करने के साथ-साथ सभी नेता नामांकन के लिए पहुंचे। नामांकन के लिए जीवन गुप्ता के साथ प्रदेश प्रभारी, प्रदेश प्रधान, केंद्रीय राज्यमंत्री और जिला प्रधान ही गए। इस दौरान सुनील जाखड़ ने पंजाब की मान सरकार को आड़े हाथ लिया। कहा कि दिल्ली के लोग पंजाब सरकार को हाईजैक कर चुके हैं। दिल्ली वालों के आदेशों पर ही पंजाब के सभी काम हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों के पास अब मौका है कि वे प्रदेश से माफिया राज व गुंडागर्दी से छुटकारा पा ले। वहीं, केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि भाजपा हाईकमान ने 35 साल पुराने वर्कर को टिकट दिया है। लोकसभा चुनाव के दौरान हलका पश्चिमी से 15 हजार से ज्यादा की लीड थी, जिसे बरकरार रखा जाएगा। वहीं, जीवन गुप्ता ने कहा कि आप सरकार के साढ़े तीन साल में भ्रष्टाचार और नशा बढ़ा है। रेत माइनिंग सरकार करवा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed