फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   People gathered in the Tricolor Samman rally, welcomed everywhere

तिरंगा सम्मान रैली में उमड़ा जन सैलाब

Sat, 13 Aug 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
People gathered in the Tricolor Samman rally, welcomed everywhere
पंचकूला। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को तिरंगा सम्मान रैली निकाली गई। सेेक्टर -2 स्थित शहीद मेजर संदीप सांखला के स्मारक की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर रैली को रवाना किया गया। इस मौके पर अंबाला लोकसभा के सांसद रतनलाल कटारिया, नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल और बीजेपी जिला अध्यक्ष अजय शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ज्ञानचंद गुप्ता के नेतृत्व में रैली जहां-जहां से गुजरी, वहां लोगों ने जोश के उनका स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष को फूलमालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया। तिरंगा सम्मान रैली के आगे बढ़ने के साथ-साथ जन समूह भी बढ़ता चला गया। मोटरसाइकिल और स्कूटरों पर सवार युवाओं ने तिरंगा लहराकर ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’, ‘वंदे मातरम’, ‘मेरी शान तिरंगा है’ के बीच भारत माता की जय के उद्घोष से राष्ट्रभक्ति का संचार कर दिया। तिरंगा सम्मान रैली सेक्टर -6, 7, 8, 9, 10, 15, 11 और सेक्टर -12 के विभिन्न मार्गों से होकर सेक्टर -12 स्थित शहीद स्मारक पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed