फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   People from different states gathered in the state level Khadi exhibition

Panchkula News: राज्यस्तरीय खादी प्रदर्शनी में जुटे विभिन्न प्रदेशों के लोग

Mon, 03 Feb 2025 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
People from different states gathered in the state level Khadi exhibition
शालीमार ग्राउंड में लगी खादी प्रदर्शनी। संवाद 
पंचकूला। राज्यस्तरीय खादी और पीएमईजीपी की संयुक्त प्रदर्शनी सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में शुरू हुई। इस प्रदर्शनी में खादी की 46 और पीएमईजीपी की 54 इकाइयां अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहीं हैं। 10 फरवरी तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, नई दिल्ली, नागपुर और पुणे सहित विभिन्न राज्यों से करीब 100 स्टॉल लगाए गये हैं।
विज्ञापन

यहां मिलने वाले सभी उत्पाद स्वदेशी और पर्यावरण के अनुकूल हैं। हरियाणा में खादी की 139 संस्थाएं हैं, जिसके माध्यम से 59,965 कारीगरों को रोजगार मिल रहा है। हरियाणा की खादी संस्थानों ने 2023-24 में 267.26 करोड़ रुपये का उत्पादन और 442 करोड़ रुपये की विक्री की है। खादी के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए केवीआईसी ने 24 करोड़ रुपये का एमएमडी और 1.56 करोड़ के आईएसईसी का खादी संस्थाओं को दिया है। प्रदर्शनी में भाग लेने आए हिसार से स्वदेश कुमार, पानीपत से दिनेश कुमार ने बताया कि यहां पर हमें अच्छा रिस्पांस मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed