{"_id":"698656f272b88ed61a088ceb","slug":"people-forced-to-drink-dirty-water-people-yearn-for-basic-facilities-panchkula-news-c-87-1-pan1001-132635-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: गंदा पानी पीने को मजबूर लोग, मूलभूत सुविधाओं को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: गंदा पानी पीने को मजबूर लोग, मूलभूत सुविधाओं को तरसे लोग
विज्ञापन
पंचकूला। राजीव और इंदिरा कॉलोनी में गली, सड़क, नालियां, पीने के पानी की पाइपलाइन और नाले पर पुल जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर वार्ड नंबर-7 की पूर्व पार्षद उषा रानी के नेतृत्व में स्थानीय महिलाओं ने एचएसवीपी डिविजन-वन के एक्सईएन को ज्ञापन सौंपा। उषा रानी ने बताया कि इलाके में करीब 50 हजार की आबादी रहती है, लेकिन हालात ऐसे हैं कि लोगों को दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। गंदे नाले के रास्ते से पतली और रबड़ की पाइपलाइन डाली गई है, जिनमें जगह-जगह लीकेज है। इससे पीने के पानी में गंदा पानी मिल रहा है। महिलाओं ने बताया कि कॉलोनियों में कुछ गलियों का निर्माण तो हुआ, लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया गया। नालियां भी अधूरी हैं, जिससे बरसात में हालात और खराब हो जाते हैं। इस दौरान पूनम, यमुना, किरण, वीरवती, सुशीला, शंभू देवी, सीमा, आशा देवी, सत्य देवी, शर्मीला और भगवान देवी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
यह हैं प्रमुख मांगें
-राजीव व इंदिरा कॉलोनी की अधूरी गलियों और नालियों का काम जल्द पूरा किया जाए।
-दोनों कॉलोनियों के बीच बह रहे नाले पर तीन पुलों का निर्माण किया जाए, ताकि लोगों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में सुविधा मिले।
-इंदिरा कॉलोनी में नाले से गुजर रही रबड़ की पाइपलाइन हटाकर 4 इंच की नई पाइप डाली जाए।
-लेबर चौक पुल और राजीव कॉलोनी में 4 इंच की पाइपलाइन में हो रही लीकेज को तुरंत ठीक किया जाए, ताकि पीने के पानी में गंदा पानी न मिले।