{"_id":"6570d9678f2fe1e1910e5c55","slug":"people-deprived-of-yatra-jan-samvad-are-getting-benefits-panchkula-news-c-87-1-spkl1034-7113-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: यात्रा जनसंवाद से वंचित लोगों को मिल रहा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: यात्रा जनसंवाद से वंचित लोगों को मिल रहा लाभ
विज्ञापन
बरवाला। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जनकल्याण की अनेक योजनाएं चलाई गई हैं। इन योजनाओं का लाभ गरीब और वंचित लोगों को मिले इसके लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद लोगों को जागरूक कर रही हैं। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता बरवाला के सामुदायिक केंद्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद में मुख्यअतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इससे पहले ज्ञानचंद गुप्ता ने सामुदायिक केंद्र में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से लगाए गए स्टाल पर विशेष रूचि दिखाई और महिलाओं को उनकी ओर से तैयार किए गए उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग करने के लिए प्रेरित किया ताकि वह उत्पादों की बिक्री से अपनी आमदनी बढ़ा सकें। उन्होंने गरीब बच्चों के लिए महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से तैयार किए गए सर्दी के कपड़े भी खरीदे। इसके अलावा उन्होंने कृषि एवं कल्याण विभाग के अधिकारियों को किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त सुशील सारवान व अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खांगवाल भी उपस्थित थीं।
अगले एक साल में 25 हजार नए जन औषधि केंद्र खोलने का लक्ष्य निर्धारित
गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हाल ही में दो नई योजनाएं लागू की गई हैं। नमो दीदी ड्रोन योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जहां आत्मनिर्भर बनेंगी वहीं उनकी आमदनी में भी इजाफा होगा। इसके अलावा जन औषधि केंद्रों का देशभर में विस्तार किया जाएगा। इन जन औषधी केंद्रों पर गरीब व्यक्ति मार्केट रेट से काफी कम दामों पर दवाइयां खरीद सकते हैं। वर्तमान में देश में 10 हजार जन औषधि केंद्र हैं और अगले एक साल में 25 हजार नए जन औषधी केंद्र खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
छत पक्की करवाने के लिए एक-एक लाख रुपये की देंगे आर्थिक सहायता
गुप्ता ने कहा कि उन्होंने पंचकूला विधानसभा के 20 गांवों के 50 परिवारों को उनके घरों की छत पक्की करवाने के लिए एक एक लाख अपने निजी कोष से देने की घोषणा की है। इस संबंध में 15 दिन के अंदर आवेदन दिए जा सकते हैं। इसके उपरांत संबंधित गांव के सरपंच, बीडीपीओ और समाजसेवी की तीन सदस्यीय टीम घर-घर जाकर छत का निरीक्षण करेगी और अपनी रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट के आधार पर उपायुक्त के माध्यम से यह राशि 50-50 हजार रुपये की दो किस्तों में दी जाएगी।
विज्ञापन
विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र
इस अवसर पर गुप्ता ने वृद्धा सम्मान भत्ता के लाभर्थियों उषा रानी, धनी सिंह, कृृष्ण कुमार, सुरेंद्र पाल और मंजित कौर को वृद्धा सम्मान भत्ता के प्रमाण पत्र वितरित किए। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत सुशीला और संजीत कौर को गैस कनेक्शन के साथ साथ चूल्हा, गैस सिलिंडर और रेगुलेटर प्रदान किए। गुप्ता ने उषा रानी, मनप्रीत, ओमपाल और सरबजीत को आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किए। उन्होंने पेंटिग, कविता और प्रश्नोतरी प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके उपरांत गुप्ता ने उपस्थित लोगों को विकसित भारत की शपथ दिलाई।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर सिविल सर्जन मुक्ता कुमार, बीडीपीओ विशाल पराशर, बीजेपी जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, उपाध्यक्ष उमेश सूद, जिला महामंत्री विरेंद्र राणा और परमजीत कौर, पार्षद हरेंद्र मलिक, बरवाला मंडल अध्यक्ष गौतम राणा, बीडीसी चेयरमैन राजीव राठौर, जिला में यात्रा संयोजक सतपाल गुप्ता और राजेंद्र नौनीवाल, बरवाला के सरंपच ओम सिंह राणा सहित अन्य लोग मौजूद थे।