फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   People danced to the songs of Hema Negi Karasi's Jhumailo and Rami Baurani

Panchkula News: हेमा नेगी करासी के झुमैलो और रामी बौराणी गीतों पर झूमे लोग

Mon, 06 Jan 2025 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
People danced to the songs of Hema Negi Karasi's Jhumailo and Rami Baurani
कालका।
विज्ञापन

गीता भवन में गढ़वाल सभा कालका की ओर से ‘एक शाम उत्तराखंड देवी देवताओं के नाम’ और कैलेंडर विमोचन का कार्यक्रम बड़ी धूम धाम से मनाया गया।
माता की ज्योति प्रज्वलित करने के बाद कार्यक्रम की शुरुआत महिला कीर्तन मंडली के भजनों से शुरू हुई। उत्तराखंड की मशहूर गायिका हेमा नेगी करासी ने मां नंदा, नरसिंह, और शंकर जी को समर्पित लोकप्रिय भजन गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हेमा के गीतों और भजनों पर लोग सुर से सुर मिलाते और तालियां बजाते नजर आए। खासकर महिलाओं ने झुमैलो और रामी बौराणी को बहुत पसंद किया।
इस मौके पर कार्यक्रम में आए गण्यमान्य लोगों की ओर से गढ़वाल सभा के कैलेंडर का विमोचन भी किया गया। इसके अलावा उत्तराखंड समाज के मेधावी बच्चों और अन्य क्षेत्र में नाम रोशन करने वाले बच्चों और लोगों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

गढ़वाल सभा कालका के प्रधान आनंद सिंह बिष्ट ने बताया कि कार्यक्रम में कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा की पुत्री डॉ. प्राची, वरिष्ठ भाजपा नेत्री पवन कुमारी शर्मा और भाजपा वरिष्ठ नेता रणजीत उप्पल ने मुख्य रूप से शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पार्षद नेहा शर्मा, भाजपा नेता किशोरी शर्मा और गढ़वाल सभा पिंजौर, एचएमटी, चंडीगढ़, सूरजपुर, पंचकूला समेत कई सभाओं के पदाधिकारियों ने शिरकत की।

इस अवसर पर अमित कुमोठी, राजेश थपलियाल, हेमंत रावत, गिरीश देवली, संजीव धस्माना, विमल चमोला, सुरेश रावत, महिंदर प्रसाद भट्ट, राहुल नेगी, पंकज पटवाल, जसवंत राणा, विजय वरिष्ठ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed