फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   People blocked the traffic to protest illegal water connection

Panchkula News: पानी का अवैध कनेक्शन जोड़ने के खिलाफ लोगों ने लगाया ट्रैफिक जाम

Tue, 03 Jun 2025 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
People blocked the traffic to protest illegal water connection
खरड़। शहर की झुंगिया रोड पर देर शाम पानी का अवैध कनेक्शन जोड़ने के खिलाफ लोगों ने सड़क के बीच बैठकर ट्रैफिक जाम कर दिया। वार्ड नंबर-5 और इसके पास के लोगों का आरोप है कि ईको फ्लोर सोसाइटी के लोगों ने नगर परिषद की पानी की पाइपलाइन से अवैध तौर पर कनेक्शन जोड़ लिया है। इससे उनके वार्ड में आने वाली पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। पानी की पाइप का अवैध कनेक्शन जोड़ने का काम सोमवार देर शाम को करीब 5 बजे शुरू हो गया था। इसका पता चलते ही वार्ड नंबर 5 की महिला पार्षद परमजीत कौर ने खरड़ नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी गुरबक्शीश सिंह को तुरंत सूचना दी थी। लेकिन कार्यकारी अधिकारी ने समय रहते इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। सड़क पर जाम लगने के बाद पार्षद ने एक बार फिर कार्यकारी अधिकारी को फोन करके सड़क पर जाम लगने की सूचना दी। लेकिन उन्होंने कहा कि वह इस मामले में वह संबंधित जेई से बात करके जानकारी देते हैं। लेकिन देर रात 10 बजे तक नगर परिषद का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस बीच ईको फ्लोर के लोगों ने नगर परिषद की पाइपलाइन से पानी का कनेक्शन जोड़ लिया था और खबर लिखने तक लोगों ने ट्रैफिक म किया हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed