फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   People are getting worried due to contaminated drinking water and low pressure in Sector-15

Panchkula News: सेक्टर-15 में दूूषित पेयजल और कम दबाव से लोग हो रहे परेशान

Fri, 26 May 2023 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
People are getting worried due to contaminated drinking water and low pressure in Sector-15
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। गर्मी शुरू होते ही शहर के सेक्टर -15 में लोगों के घरों में पानी पहले फ्लोर तक नहीं चढ़ रहा है। वहीं पानी की पाइप खराब होने के कारण लोगों का स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है। इसके बाद बावजूद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से पानी की सप्लाई को लेकर कोई पुख्ता बंदोबस्त नहीं किया गया है। सेक्टर के लोगों का कहना है कि लगातार घर में आने वाला पानी साफ नहीं हैं। इस कारण दिक्कत हो रही है।
शहर के सेक्टर - 15 के इडब्ल्यूएस कॉलाेनी, बैंक कॉलाेनी में भी यही हाल बना हुआ है। लोगों ने कहा कि पाइप को बदलने और सुचारू रूप से पानी की सप्लाई को शुरू करने के लिए कई बार लेटर भी लिखा है लेकिन अभी तक अधिकारियों की ओर से केवल आश्वासन मिला है। पानी की सप्लाई के लिए धरातल पर कोई काम नहीं किया गया है। सेक्टर में 6000 घरों में करीब 18 हजार लोग रह रहे हैं।
विज्ञापन


पानी की सप्लाई नहीं होती
पानी की सप्लाई सुबह 5 से 9 बजे तक चार घंटे होने का नियम है। लेकिन पानी तीन घंटे से अधिक नहीं आता है। इस कारण दिक्कत हो रही है। इस पर विभाग कुछ नहीं कर रहा है। एसके अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


हर बार आश्वासन, नहीं पुख्ता प्लान
सेक्टर में जैसे ही गर्मी शुरू होती है। पानी की सप्लाई बाधित हो जाती है। इसके लिए अभी तक संबंधित विभाग एचएसवीपी ने कोई पुख्ता प्लान नहीं बनाया है। हमारी मांग है कि इसके लिए पुख्ता प्लान बने और पानी की सप्लाई समय पर की जाए। हरजीत पुनिया


खराब पानी पीने से छह दिन अस्पताल में रहा एडमिट
घर में पानी की सप्लाई ठीक नहीं आ रही है। लो प्रेशर के साथ गंदला पानी आ रहा है। इस पानी को पीने के बाद तबीयत खराब हो गई। छह दिन अस्पताल में भर्ती होने के बाद राहत मिली है। दर्शन बब्बर

गंदा पानी लो प्रेशर से आ रहा
जैसे ही सुबह सप्लाई का पानी आता है। टोटी चालू करने पर गंदे पानी की दो बाल्टी आती है। इसके बाद पानी साफ होता है। पानी साफ नहीं होने के कारण दो बार मेरी तबीयत मई में खराब हुई है। अब पानी पीने में डर लगता है। राजकुमार

सेक्टर में पानी की पाइप बदली जाए शहर के सेक्टरों में जिस तरह से जनसंख्या बढ़ी है। उस तरह से पानी की सप्लाई के लिए पाइपें नहीं बदली गई हैं। हर साल गमी की शुरूआत होते ही यह समस्या आने लगती है। इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। सुनील वशिष्ठ,प्रेसिडेंट, आरडब्ल्यूए सेक्टर-15

समस्या हर साल आती है, समाधान नहीं
सेक्टर में जैसे ही गर्मी की शुरूआत होती है। हर साल पानी घरों के पहले फ्लोर पर नहीं चढ़ता है। इसके लिए नए ट्यूबवेल की संख्या बढ़ाई जाए, जिससे कि पानी की सप्लाई सही तरीके से हो सके। ऋषभ


समय पर पानी की सप्लाई शुरू हो
शहर के सेक्टरों में पानी की सप्लाई समय पर शुरू नहीं हो पाती है। सेक्टर से पानी सुबह 5 बजे आता है लेकिन पानी सात बजे के पहले लोगों के घरों में नहीं पहुंच रहा है। इस कारण पानी की आपूर्ति पूरी नहीं हो पाती है। इससे परेशानी जस की तस बनी है। राजा


अधिकारी केवल खानापूर्ति कर रहे
पानी की सप्लाई के लिए पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई है। इसके लिए अधिकारी केवल खानापूर्ति कर रहे हैं। अभी तक समस्या का कोई निदान नहीं निकाला गया है। सेक्टरों में ट्यूबवेल देरी से चलाए जा रहे हैं। इस कारण यह दिक्कत है। एके वोहरा



नियमों के अनुसार लोगों के दरवाजे तक ही एचएसवीपी को पानी की सप्लाई देनी होती है। हम पूरे शहर में नियमित रूप से पानी की सप्लाई कर रहे हैं। अगर कहीं समस्या आ रही है तो उसका समाधान किया जाएगा। कैलाश काला, एसडीओ , एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed