{"_id":"680a978863537c50200f15a6","slug":"people-are-angry-and-demanding-to-eliminate-terrorists-panchkula-news-c-87-1-pan1009-122014-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आतंकियों का सफाया करने की मांग, गुस्से में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आतंकियों का सफाया करने की मांग, गुस्से में लोग
विज्ञापन
कैंडल मार्च में शामिल शहरवासी।
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। कश्मीर में हुए आतंकी हमले के विरोध में पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क और सेक्टर-25 में कैंडल मार्च निकाला गया। दोनों स्थानों पर लोगों ने कैंडल मार्च निकाला और आतंकियों का सफाया करने की मांग की। मार्च के दौरान लोगों ने 27 लोगों की हत्या पर शोक जताते हुए केंद्र सरकार से कड़ा कदम उठाने की मांग की।
कैंडल मार्च के दौरान हाथों में तिरंगा और जलती मोमबत्तियां थामे लोगों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाए। सेक्टर-25 में हुए कैंडल मार्च में पुष्पा सिंहरोहा, अशोक मुंजाल, हरविंदर चौहान, गीता व रूपाली समेत कई नागरिकों ने कैंडल मार्च में भाग लिया।
सभी ने एक सुर में आतंक के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया और देश की अखंडता को बनाए रखने की शपथ ली। वहीं सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क में हुए मार्च में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, जगदीश भगत, हरेंद्र मलिक, दीपक शर्मा और हिमांगी शर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश की जनता अब चुप नहीं बैठेगी और आतंकियों को उनकी भाषा में जवाब दिया जाएगा। मार्च के अंत में सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
लोगों का कहना था कि