फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Peaceful polling took place in police security after sporadic incident

छिटपुट घटना के बाद पुलिस सुरक्षा में शांतिपूर्वक हुआ मतदान

Mon, 28 Dec 2020 02:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
Peaceful polling took place in police security after sporadic incident
पंचकूला। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर पंचकूला में 275 मतदान केंद्रों पर पुलिस तैनात रही। सभी जगह बूथों में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। कुछ मतदान केंद्रों के बाहर छिटपुट घटना हुई। पुलिस की सूझबूझ से मामला सुलझा लिया गया। ईवीएम की तीन सुरक्षा घेरे में रखा गया है। पोलिंग बूथों से दो सौ मीटर दूर निजी वाहन खड़े रहे।
विज्ञापन

275 मतदान केंद्रों में से 98 अतिसंवेदनशील, 30 संवेदनशील और अन्य 147 केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था के संबंध में पड़ताल के लिए पुलिस की अन्य अतिरिक्त टीमों ने भी पूरे शहर के बूथों पर गश्त की। पुलिस की तरफ से गश्त लगातार जारी रही। पुलिस की अच्छी व्यवस्था के कारण मतदान केंद्रों पर भीड़ इकट्ठा नहीं हुई। पुलिस ने लोगों को जागरूक किया। शहर के 275 बूथों में चुनाव के दौरान 23 पेट्रोलिंग टीमों को तैनात किया गया था। वहीं शहर में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 20 नाकों से लगाकर जांच की गई।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15 सहित सभी जगह पुलिस की तैनाती की गई थी। शहर के बरवाला स्थित खटौली गांव में दो पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच झगड़े की संभावना व्हील चेयर को लेकर बन गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को सूझबूझ के साथ शांत कराया। पंचकूला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने बताया कि नगर निगम चुनाव शांतिपूर्ण हुए हैं। पुलिस की तरफ से सभी जगह पैनी नजर रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed