फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   PCR nabbed mobile robber, 10 mobiles recovered

Panchkula News: पीसीआर ने मोबाइल लुटेरा दबोचा, 10 मोबाइल बरामद

Wed, 04 Jun 2025 12:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
PCR nabbed mobile robber, 10 mobiles recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



कपूरथला। पीसीआर टीम ने नकोदर रेलवे फाटक के नजदीक नाकाबंदी के दौरान एक लुटेरे को काबू किया। उसका साथी मौके से फरार हो गया। पीसीआर टीम ने उसके पास से 10 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पीसीआर इंचार्ज चरणजीत सिंह खैरा की निगरानी में की गई है। डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना सिटी में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फरार लुटेरे को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नकोदर रेलवे फाटक के नजदीक पीसीआर इंचार्ज चरणजीत सिंह ने अपनी टीम सहित नाकाबंदी की हुई थी। तभी एक बाइक पर आने वाले लोगो को शक के आधार पर रोककर पूछताछ की गई। इस बीच बाइक पर पीछे बैठा युवक मौके से फरार हो गया। एक बाइक सवार लुटेरे को काबू कर लिया गया। आरोपियों की पहचान सूरज निवासी मोहल्ला मेहताबगढ़ और अजय कुमार निवासी नरोत्तम विहार के रूप में हुई है। पीसीआर टीम ने सूरज को दबोच लिया। जिससे 10 महंगे मोबाइल बरामद हुए हैं। डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि सूरज के खिलाफ थाना सिटी में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपी अजय कुमार की तलाश की जा रही है। पकड़े गए लुटेरे से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed