{"_id":"686ec3b9e97437fb5c080d3a","slug":"patwari-and-kanungo-went-on-strike-people-who-came-to-get-work-done-in-the-tehsil-were-troubled-panchkula-news-c-87-1-pan1009-124532-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पटवारी और कानूनगो ने की हड़ताल, तहसील में काम कराने पहुंचे लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पटवारी और कानूनगो ने की हड़ताल, तहसील में काम कराने पहुंचे लोग रहे परेशान
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-1 की तहसील में बुधवार को पटवारी और कानूनगो की सामूहिक हड़ताल रही और कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। ऐसे में निजी काम करवाने पहुंचे लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। इस दौरान तहसील में फर्द में करेक्शन, जाति और आय प्रमाण पत्र, रजिस्ट्री, दाखिल-खारिज और अन्य राजस्व संबंधी कार्य पूरे दिन बंद रहे। तहसील कार्यालय में ताले लटके रहे और कोई पटवारी और कानूनगो मौके पर मौजूद नहीं था। लोग सुबह से ही अपने दस्तावेजों को लेकर काम कराने के लिए दूर-दराज आसपास के गांव और कस्बों से पहुंचे थे, इनका पूरा दिन काम हुए बिना बेकार गया। हड़ताल पर बैठे पटवारियों ने सरकार से अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है।
यह हैं मुख्य मांगें
जिन पटवारियों की एसीपी पेंडिंग है, उनको एसीपी का लाभ दिया जाएं। इनमें भाग चंद पटवारी का प्रमोशन 30 अप्रैल से लंबित है। आज तक प्रमोशन नहीं मिला। जो पे-रिवाइज हुई थी, आज तक किसी पटवारी और कानूनगो को उसका एरियर नहीं मिला। उसका लाभ भी जल्द से जल्द दिलवाया जाए। सभी पटवारियों और कानूनगो को एलटीसी का लाभ दिया जाए। क्योंकि पिछले एटीसी पीरियड में कुछ कानूनगो और पटवारियों को लाभ नहीं मिला। ई-गिरदावरी का सहायक भत्ता पिछले पांच सालों का बकाया है, उसे दिलवाया जाए। मेडिकल बिल पेंडिंग है, उसे जल्द से जल्द दिलवाया जाए।
सुबह दस बजे तहसील में आया था।
फर्द में करेक्शन कराने के लिए सुबह दस बजे तहसील में आया था। एक भी पटवारी नहीं मिला है। आसपास के लोगों से जानकारी मिली है कि पटवारी हड़ताल पर हैं तो पूरा दिन खराब हो गया। -पृथ्वी सिंह, निवासी बुंगा बरवाला पंचकूला
विज्ञापन
फर्द निकलवानी थी, नहीं निकली
मुझे तहसील में अपनी जमीन की फर्द निकलवानी थी। लेकिन यहां पहुंचा तो ताला लगा मिला। सुबह से इंतजार कर रहा हूं, लेकिन अभी तक कोई नहीं आया है। पहले भी कई चक्कर लगा चुका हूं, लेकिन काम नहीं हुआ। -अकबर खान, निवासी टिब्बी पंचकूला
कोट
तहसील में मैं अपनी जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए आया हूं। पहले नहीं पता था कि हड़ताल है, जिसका यहां आकर ही पता चला। यहां पर एक भी पटवारी नजर नहीं आ रहा है। इंतजार करते-करते पूरा दिन खराब हो गया। -अक्षर चौधरी, निवासी मट्टावाला पंचकूला