फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Patients who have been in the hospital for two hours for OPD card

ओपीडी कार्ड के लिए दो घंटे से अस्पताल में धक्के खा रहे मरीज

Wed, 18 May 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Patients who have been in the hospital for two hours for OPD card
पंचकूला। शहर के सेक्टर-छह सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन सीआईटीओ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले 300 कांट्रैक्ट कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर मंगलवार को हड़ताल कर दी। हड़ताल करने के बाद अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। ठेका कर्मचारियों में डेटा इंट्री ऑपरेटर, सफाई कर्मचारी और सिक्योरिटी गार्ड हड़ताल पर बैठे। इस दौरान अस्पताल में ओपीडी कार्ड बनाने वाले काउंटर बंद रहे। सुबह 11 बजे से पर्ची बनने कारण मरीजों को लंबी लाइनों में खड़े होना पड़ा। ठेका कर्मचारियों ने मांग करते हुए कहा है कि उनका वेतन समय पर नहीं दिया जा रहा है। ऐसे हालात में उन्हें काम करना मुश्किल हो रहा है। इस मौके पर अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं सीएमओ की ओर से एक सप्ताह में वेतन दिए जाने का आश्वासन देने के बाद कर्मचारियों की ओर से हड़ताल खत्म की गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन पंचकूला की अध्यक्षा रमा ने बताया कि कांट्रैक्ट कर्मचारियों का वेतन समय पर नहीं दिया जा रहा है। वहीं, उन्हें पक्का भी नहीं किया जा रहा है। सरकार की ओर से सामान काम, सामान वेतन भी कांट्रैक्ट कर्मचारियों को नहीं दिया जा रहा है। इस मांग को लेकर हरियाणा स्वास्थ्य महानिदेशक, पंचकूला सीएमओ को ज्ञापन भी दिया गया। इसके बाद कोई सुनवाई नहीं हुई। इस कारण सभी कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। धरने पर बैठने के बाद मरीजों को जमकर परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

समय पर कार्ड नहीं बना
इलाज के लिए पिंजौर से सेक्टर-छह सिविल अस्पताल आए थे। हड़ताल के कारण समय पर ओपीडी कार्ड नहीं बना। कार्ड बनवाने के लिए दो घंटे का इंतजार करना पड़ा। इस कारण डॉक्टर की ओपीडी के बाहर मरीज अधिक इकट्ठे हो गए। इस कारण डॉक्टर को दिखाने में तीन घंटे का समय लगा। -पवन कुमार, मरीज, पिंजौर
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट के सैंपल देरी से दे पाए
इलाज के लिए सुबह आठ बजे सिविल अस्पताल आ गए। पहले तो काउंटर पर ओपीडी कार्ड नहीं बन रहा था। कार्ड बनने के बाद डॉक्टर को दिखाने में देरी हुई। इस कारण टेस्ट के लिए सैंपल देरी से दे पाए। अब रिपोर्ट शाम को पांच बजे आएगी। इस कारण अब इलाज के लिए दूसरे दिन ही आना पड़ेगा। -नजीर खान, मरीज, नारायणगढ़
दवाखाना से समय पर नहीं मिली दवा
मुझे हार्ट की प्रॉब्लम है। पहले ओपीडी कार्ड बनवाने के लिए कतार में खड़े होकर में मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद डॉक्टर को दिखाने में ओपीडी में अधिक भीड़ होने पर दवा समय पर नहीं मिली। दवा लेने के लिए एक घंटे बैठना पड़ा। हड़ताल के कारण समय पर सुविधाएं नहीं मिली। इस कारण परेशानी हुई। -विमला देवी, मरीज, मढ़ावाला
खाली पेट टेस्ट नहीं हो पाए
मेरा अल्ट्रासाउंड होना था। खाली पेट अस्पताल बुलाया था। लेकिन 12 बजे तक ओपीडी में दिखाने का कार्ड नहीं बना। इसके बाद खाली पेट टेस्ट नहीं हो पाया। इसके लिए अब मुझे अन्य दिन आना पड़ेगा। -ममता, मरीज, बुढ़नपुर

जल्द होगा समस्या का समाधान
कांट्रैक्ट कर्मचारियों की ओर से वेतन देने की मांग को जल्द माना जाएगा। इसके लिए हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से ज्ञापन ले लिया गया है। जल्द ही कांट्रैक्ट कर्मचारियों की समस्या का निदान किया जाएगा। -मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल, सेक्टर-छह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed