फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Patient was undergoing dialysis in civil hospital, bitten by snake

Panchkula News: सिविल अस्पताल में डायलिसिस करा रहा था मरीज, सांप ने काटा

Sun, 20 Oct 2024 05:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Patient was undergoing dialysis in civil hospital, bitten by snake
पंचकूला। सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल के डायलिसिस करा रहे एक मरीज को सांप ने काट लिया। मरीज ने तुरंत फूर्ति दिखाकर सांप को पकड़ कर पास पड़े एक पॉलिथीन में बंद कर दिया। गनीमत रही कि अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन मौजूद था। तुरंत व्यक्ति को एंटी वेनम इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद व्यक्ति की जान बच पाई।
विज्ञापन

बाद में सांप को जंगल में छोड़ दिया गया। पंचकूला के नागरिक अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में शनिवार को अचानक तीन मीटर लंबा सांप निकल आया। सांप देखते ही मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सभी भागने लगे। इसी दौरान डायलिसिस करा रहे मरीज को सांप ने काट लिया। मरीज ने अपने हाथ से निडिल निकालकर तुंरत सांप को पकड़ लिया। इसके बाद पास में पड़े हरे रंग के बायोवेस्ट लिफाफे में डालकर उसका मुंह बंद दिया। अभी वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed