फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Patient dies in civil hospital, relatives accuse of negligence

Panchkula News: सिविल अस्पताल में मरीज ने तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Wed, 16 Jul 2025 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Patient dies in civil hospital, relatives accuse of negligence
पंचकूला। सिविल अस्पताल में सोमवार को सेक्टर-3 देवीनगर से उपचार करवाने आए एक व्यक्ति की इलाज के दाैरान मौत हो गई। परिजनों ने मृतक सुधीर (35) की मौत के पीछे इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मृतक के बड़े भाई नीरज ने डॉक्टर और स्टॉफ पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका छोटा भाई धीरज अपनी पत्नी के साथ सोमवार को इलाज कराने सिविल अस्पताल आया था। लेकिन उसको किसी डॉक्टर ने देखा तक नहीं। भाई को तेज घबराहट होने पर उसकी पत्नी ने डॉक्टरों से उपचार के लिए गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं की। इस लापरवाही का अंजाम यह हुआ कि करीब शाम साढ़े बजे धीरज ने अस्पताल के इमरजेंसी के गेट के बाहर दम तोड़ दिया। मृतक धीरज पुत्र रामजी मल सेक्टर-3 देवीनगर में रहता था, जो कि मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला बदायू का रहने वाला था। वह सेक्टर-2 के श्रीराम मंदिर में सफाई का कार्य करके अपना परिवार पालता था। उसके परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed